70,000 कर्मचारी आज से हड़ताल पर

stateजयपुर। ग्रेड पे और पदोन्नति जैसी मांगों को लेकर प्रदेश के करीब 70 हजार मंत्रालयिक कर्मचारी गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति के आह्वान पर हड़ताल पर गए कर्मचारियों का आरोप है कि बार-बार वार्ता के बाद भी सरकार उनकी मांगों को नजर अंदाज करती आई हैं। समिति के सदस्य महेश व्यास एवं प्रवक्ता मनोज सक्सैना के अनुसार सरकार ने संघर्ष समिति की मांगों को नहीं माना है और वेतन विसंगतियां दूर नहीं हो पाई है। इसी कारण मंत्रालयिक कर्मचारी हड़ताल पर जाने को मजबूर हुए हैं।

error: Content is protected !!