महंगाई के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

rajsamand samachar 01राजसमन्द, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रजनी लोद्धा ने कहा की कांग्रेस सरकार झूठ का मुखोटा लगाये गरीब जनता के साथ छलावा कर रही हे| पांच रूपये और बारह रूपये में भोजन मिलना तो दूर की बात हे प्याज के साथ भोजन करना भी दुश्वार हो गया हे | महिला मोर्चा द्वारा आयोजित महंगाई के खिलाफ सोनिया-मनमोहन ढाबे का कांकरोली स्थित बस स्टेंड पर नाटकीय मंचन किया गया उसके पश्चात बस-स्टेंड से चौपाटी तक नारेबाजी कर रेली निकली गई | इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश प्रतिनिधि पुष्पा कर्नावट, महिला मोर्चा जिला महामंत्री रत्ना गोस्वामी, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी, भाजपा जिला महामंत्री गीता सेठी,नगर अध्यक्ष सविता शर्मा,रजलेश जिनगर, लाड कवर, भाजपा नगर महामंत्री राजकुमार अग्रवाल, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे |

भाजपा जिला कार्यकारणी का विस्तार

राजसमन्द, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी ने जिला कार्यकारणी का विस्तार किया हे |मीडिया सेल जिला संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की मुरलीधर पुरोहित नाथद्वारा को जिलाउपाध्यक्ष एंव गीता सेठी को जिला महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया हे |

 –मधुप्रकाश लड्ढा, मीडिया सेल जिला संयोजक

error: Content is protected !!