भारी बहुमत से जीतेगी भाजपा: किरण माहेश्वरी

kiran thumbउदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि भाजपा विधानसभा चुनावों के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। 1 दिसम्बर के चुनाव में भाजपा की भारी बहुमत से विजय होगी। वसुंधरा राजे राज्य की सबसे लोकप्रिय नेता है। सभी सर्वेक्षणों में वसुंधरा राजे की लोकप्रियता अपने निकटत्तम प्रतिद्वन्दी से दुगुनी से भी अधिक बताई जा रही है।
किरण माहेश्वरी ने कहा कि राजस्थान की जनता शोषण, महंगाई, भ्रष्टाचार और कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त है। जनता कांग्रेस की विदाई का मन बना चुकी है। अन्य राज्यों में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी, इसमें कोई संदेह नहीं है। कांग्रेस में हताशा चरम पर है। कांग्रेसी कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी के मंत्री की सार्वजनिक रुप से पिटाई कर रहे हैं। कांग्रेसी विधायकों और मंत्रीयों के दुराचार के प्रकरणों नें राजस्थान को लज्जित कर दिया है।
किरण नें कहा कि सुशासन, सुरक्षा और विकास आज मतदाता की पहली चिंता है।

error: Content is protected !!