कांग्रेस सरकार के समय में मुस्लिमस ठगा सा महसूस कर रहे है

aअजमेर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के शहर अध्यक्ष शफी बख्श ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज सांय भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमीन पठान ने स्वामी कॉपलेक्स में पत्रकार वार्ता सम्बोधित की।
प्रेस वार्ता सम्बोधित करते हुए श्री पठान ने बताया कि किस तरीके से राजस्थान की पिछली भाजपा सरकारो चाहे वो भैरोसिंह शेखावत जी के मुख्यमंत्री काल का समय हो या वसुन्धरा राजे जी के मुख्यमंत्री रहते हुए जो अल्पसंख्यक समुदाय में जो विकास के कार्य हुऐ है वह सर्वविधित है। जबकि वर्तमान कांग्रेस सरकार के समय में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिमस अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है कि विगत पौने पांच साल मात्र  थोथी घोषणाये होती रही परन्तु धरातल पर विकास कहीं दिखा नहीं। यहि हाल केन्द्र की सरकार का रहा। जो सिर्फ घोषणाऐ करती रहीं परन्तु अल्पसंख्यक समुदाय का विकास नही कर पाई। कांग्रेस के 67 साल बनाम भाजपा के 6 साल श्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मुस्लिम समाज का जितना विकास हुआ आजादी के बाद ईतना विकास कहीं किसी सरकार द्वारा नही किया गया। अन्त में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुऐ श्री पठान ने बताया कि श्रीमती वसुन्धरा राजे जी का सपना की 36 कौमे साथ हो उसमें मुस्लिम समाज भी अपनी अहम भुमिका निभाने में कहीं पिछे नहीं रहे। इसी मकसद को लेकर वसुन्धरा जी ने अजमेर की इस पावन धरती को राजस्थान भरके अल्पसंख्यक समुदाय के लोग वसुन्धरा जी से सीधी बात कर सके और उनकी बात सुन सके इसके लिये आगामी 6 अक्टूबर को प्रातः 11ः00 बजे दोलत बाग (सुभाष उद्यान) में सुराज सदभावना सम्मेलन को सम्बोधित करने के लिये पधार रही है। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मुख्तार अब्बास नकवी, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री सैयद शाह नवाज हुसैन, राष्ट्रीय संचिव श्री भूपेन्द्र यादव,, अल्पसख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अब्दुल रशीद अंसारी, राजस्थान के प्रतिपक्ष के नेता श्री गुलाब चन्द कटारिया मोर्चे के प्रभारी श्री युनूस खान आदि नेता सम्बोधित करेगें। प्रेस वार्ता में श्री पठान के साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय कार्यसमिती सदस्य सैयद इब्राहिम फखर, सैयद अब्दुल बारी, अब्दुल वहीद खान, भाजपा कें प्रचार मंत्री श्री कंवल प्रकाश किशनानी, अल्पसंख्यक मोर्चे के शहर अध्यक्ष शफी बख्श,  सैयद अफशान चिस्ती, जंग बहादूर पठान, स्टीफन सेमसंग आदि पदाधिकारी मौजूद थे।
दिनभर की भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की गतिविधियाँ
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे प्रदेश अध्यक्ष श्री अमीन पठान ने किश्चनगंज में किश्चन समाज के लोगो से मीटिंग कर 6 अक्टूबर के सुराज सदभावना सम्मेलन को सफल बनाने के लिये अपील की और लोगो को भाजपा शासन में सबके साथ समान न्याय मिलने की बात कही इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद इब्राहिम फकर, शहर उपाध्यक्ष स्टीफन सेमसंग, श्रीमती लीलीयन ग्रेस, आदि उपस्थित थे। इसी तरह कुन्दन नगर में भाजपा प्रचार मंत्री श्री कंवल प्रकाश ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली।
इसी तरह लौगिया मौहल्ला भाजपा अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं की मीटिंग भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री युनूस खान ने मीटिंग ली उसमें अल्पसंख्यक मोर्चे के शहर उपाध्यक्ष शफीक खान, रोशन पठान, दिल नवाज जावेद शेख, अब्दुल गफार खान, जेनुलआबेदीन घोसी, अबरार खान, आदि पदाधिकारी मौजूद थे।
ऊटड़ा, कायमपुरा, किशनगढ़, खानपुरा, गुलाब बाड़ी, नौसर, राती डांग, आदि जगहों पर भाजपा अल्सख्ंयक मोर्चे के राष्ट्रीय महामंत्री व वक्फ बोर्ड के पूर्व चैयरमेन श्री सलावत खान ने उपरोक्त स्थानों पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चो के कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली ओर ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को आगामी 06 अक्टुबर को सुराज सद्भावना सम्मलेन में आने की अपील करी। उनके साथ सतारखान, गफार खान, अब्दुल वाहीद खान, इशाक भाई, सत्तार भाई, डॉ. वसीम, मुसिफ मोहम्मद, जुम्मा भाई, सलीम भाई आदि पदाधिकारी मौजूद थे।
error: Content is protected !!