महिलाओं ने मनाया लहरिया महोत्सव

b 1b 2b 3ब्यावर। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को सावन लहरिया महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। सिखवाल छात्रावास में लहरिया, नृत्य व चेयर रेस प्रतियोगिता हुई। चेयर रेस में नूतन लाटा प्रथम, दीपिका जोशी द्वितीय, उमा पाराशर तृतीय स्थान पर रही। लहरिया के सीनियर वर्ग में धर्मवती लाटा प्रथम, उमा पाराशर द्वितीय, मीना उपाध्याय तृतीय स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में सोनिया गौड़ प्रथम, दीपिका जोशी द्वितीय, अनुराधा शर्मा तृतीय स्थान पर रही। नृत्य प्रतियोगिता में उषा शर्मा, बबीता गौड़, शालिनी शर्मा ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता की निर्णायक उमा खण्डेलवाल, डॉ. आभा जैन, कंचन मौर्य ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रीति शर्मा ने सभी महिलाओं से एकजुटता का आव्हान करते हुए आगामी कार्यक्रमों में सहभागी बनने की आशा जताई। कार्यक्रम में स्नेहा लाटा, दीपाली शर्मा, पलक, परी, रीतिका व प्रीति गौड़ ने नृत्य प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन सुमित सारस्वत व नलिनी रांकावत ने किया। अंत में सहसचिव नीतू शर्मा ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में सोनल त्रिपाठी, ललिता गौड़, लक्ष्मी शर्मा, ममता शर्मा, ममता तिवाड़ी, संगीता द्विवेदी, भागवंती गौड़, साधना सारस्वत, इंद्रा शर्मा, लता शर्मा, सविता लाटा, मधुलता शर्मा, सुनीता शर्मा, दिव्या गौड़, मीनू शर्मा, रूकमणी गौड़ सहित कई महिलाएं मौजूद थी।-अमित सारस्वत

error: Content is protected !!