एक को जानो, एक को मानो – संत कालू राम निरंकारी

06-10-13 NIRANKARI06-10-13 NIRANKARI - 2केकड़ी। अनेकता में भटकन हैं,एक ही परमपिता परमात्मा को जानकर की गई भक्ति भलदाई होती हैं। ये उद्गार संत कालूराम निरंकारी ने अजमेर रोड़ पर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित सत्संग के दौरान व्यक्त किये।
निरंकारी मण्डल प्रवक्ता रामचन्द्र टहलानी ने बताया कि संत ने सत्संग के दौरान कहा कि आज के युग में इंसान इंसान से तो डरता हैं मगर परमपिता परमात्मा का डर उसे नहीं रह गया हैं जिसके कारण ही वह ऐसे कर्म कर रहा हैं जो उसे नहीं करने चाहिए। इंसान परमात्मा की एक सुंदर रचना हैं इसलिये इंसान को हर पल प्रभु परमात्मा की भक्ति करनी चाहिए। इस नश्वर संसार में प्रभु परमात्मा ही एक अपना हैं बाकि जगत सिर्फ सपना हैं। सपनों को छोड़ कर अपनों से जुडऩा ही भक्ति हैं दुनिया की हर वस्तु दुख का कारण बन सकती हैं मगर प्रभु परमात्मा कभी नहीं,वह सदा खुशहाली ही प्रदान करता हैं। इसलिये सुख सागर से जुड़ कर भव सागर से पार पाया जा सकता हैं।
सत्संग के दौरान नरेश कारिहा,रतन चन्द रंगवानी,संगीता टहलानी,पूनम वासवानी, सम्यता रंगवानी, आशा रंगवानी, पुष्पा देवी, हर्षिता मूलचंदानी, भारती, गुनगुन, गोरधन सहित अन्य ने गीत विचार प्रस्तुत किये। संचालन ब्रांचमुखि अशोक रंगवानी ने किया।

भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कार्यकर्ता गये अजमेर
06-10-13 BJPभारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को अजमेर में आयोजित हुए सुराज सद्भावन सम्मेलन में भाग लेने के लिये भाजपा अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के कई कार्यकर्ता केकड़ी से रवाना हुए। सम्मेलन में भाग लेने के लिये कार्यकर्ता प्रात: यहां से अल्पसंख्यक प्रकोष्ट देहात अध्यक्ष अब्दुल सलीम गौरी के नेतृत्व में रवाना हुए जिन्हे भाजपा नेता शत्रुघ्न गौतम ने हरि झण्डी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बताया कि भाजपा 36 कोमों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी हैं जिसके बूते ही आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार राजस्थान में बनेगी। इसके साथ ही कार्यकर्ता जोश फरोश के साथ नारेबाजी करते हुए केकड़ी से रवाना हुए। इस अवसर पर पीर मोहम्मद,अनवर,रफीक मोहम्मद,गिरीराज खटीक सहित अनेकों कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
-पीयूष राठी

error: Content is protected !!