राशिफल (भविष्यफल) अक्टूबर 2018 के लिए

(यह राशिफल आपकी चन्द्र राशिनुसार दिया गया हैं।)

दयानन्द शास्त्री
मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
इस माह जीवन की कठिनाईयों के कारण मन में हीन भावना न लायें, अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें।
मेष राशि वालों को कठिन कर्म व बाहरी सम्बन्ध से कष्ट होगा, खर्च की अधिकता से भी कष्ट हो सकता है।इस महिने उच्चअधिकारियों से सोच संभल कर व्यवहार करना उचित होगा। उत्सवों में शामिल होने का मौका मिलेगा एवं सभी प्रकार की सुविधाओं का उपभोग करने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापार की वृद्ध होगी एवं नौकरी में प्रमोशन के मौके प्राप्त होंगे। पिता से संबंधों में सुधार होगा। मनचाहे कार्यों को करने का अवसर प्राप्त होगा। संतान से सुख मिलेगा। घूमने या तीर्थ यात्रा पर जाने का योग है।
पूर्वाग्रह वश मन में सम्बन्धों के प्रति नकारात्मक को न पालें। किसी परिचित के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित होंगे।
==> शुभ रंग : सुनहरा
==शुभ अंक : 9
# इस माह आपके लिए उपाय => रोटी बिना घी की खाएं।

वृषभ ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी. आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव।
इस महीने वृषभ राशि वालों को परिवार से थोड़ा लाभ प्राप्त होगा। धनलाभ में कमी एवम विद्यार्जन में सफलता मिलेगी।वैवाहिक जीवन में कठिनाई उत्पन्न हो सकती है। विचारों में भिन्नता के कारण तनाव बना रहेगा। बच्चों को भ्रमण पर जे जाने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर मतभिन्नता बनी रहेगी। अधिकारियों से विचार नही मिलेंगे। मानहानि से बचने के लिए किसी के मामलों में हस्तक्षेप नही करें एवं विवादों से दूर रहने का प्रयास करें।
अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पुराने मित्रों (साथी) का सहयोग व सानिध्य मिलेगा।
==> शुभ रंग : नारंगी
शुभ अंक : 1
# इस माह का आपके लिए उपाय => माता जी के मंदिर में सुहाग श्रंगार की वस्तुएं चढ़ाएं।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी।अच्छी व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी।मिथुन राशि वालों को कुटुंब का सहयोग मिलेगा और उन्नति होगी। मातृसुख मिलेगा।इस माह वाहन प्रयोग में सावधानी रखना उचित होगा। शेष दिनों में परिस्थितियों में सुधार होगा, किंतु जोखिम लेना ठीक नहीं होगा। निवेश से बचें एवं अपरिचित पर भरोसा नहीं करें। आपके अधिकारी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सर्दी एवं आंखों के रोग होने की संभावना है। भाग्य एवं पुरुषार्थ से सुविधाएं पाने में सफल होंगे। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा एवं भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। इस माह आपको मान सम्मान भी मिलेगा ।
शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आलस्य कतई न करें।
==> शुभ रंग : नीला
शुभ अंक : 9
#इस माह का आपके लिए उपाय =>
किन्नरों को इलाइची खिलाएं।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
भौतिक आकांक्षाएं बलवती होंगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। कर्क राशि वालों को इस महीने बाहरी स्थान से लाभ, व्यय में वृद्धि और पुत्र से विरोध होगा।आत्मविश्वास बना रहेगा एवं बिगड़ते मामलों को स्वयं के दम पर संभालने की क्षमता विकसित होगी। उपेक्षा एवं विरोध करने वालों मे भी आपका वर्चस्व बनेगा। अत्याधुनिक साधनों को अपनाने की प्रबल इच्छा होगी एवं उसको जुटाने के प्रयास भी सफल होंगे। निवेश से लाभ एवं नौकरी में धन लाभ के आसार हैं। उन्नति का समय है।
परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। बुरी संगत से दूरी बनायें।
==> शुभ रंग : सुनहरा
शुभ अंक : 9
#इस माह का आपके लिए उपाय => हर शुक्रवार को आधा कप फीका दूध पीएं या कच्चा पनीर 50 ग्राम यूज करें।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
रोजगार में किसी महत्वपूर्ण सफलता हेतु मन केंद्रित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। सिंह राशि वालों को इस महीने कर्म से भाग्य वृद्धि, बुद्धि एवम परिश्रम से व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक रूप से भी यह समय अच्छा होगा, शेष में संघर्ष करना पड़ सकता है। कार्य के प्रति अनिच्छा का भाव रहेगा एवं अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। चर्चित लोगों से मुलाकात होगी एवं उनसे प्रभावित होंगे। नौकरी एवं विदेश जाने की इच्छा वालों को अपेक्षित परिणाम मिलेंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा एवं स्वयं के लिए समय निकालना उचित होगा।
परिवार में बड़ों का भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। आलस्य न करें।
==> शुभ रंग : सुनहरा
शुभ अंक : 6
#इस माह का आपके लिए उपाय => मूंग का हलवा खाएं।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
कुछ चिंताएं मानसिक अवसाद का कारण बन सकती हैं। सगे-संबंधियों के बीच कोई मुद्दा कटुता ला सकता है ।इस महीने कन्या राशि वालों को किसी सुन्दर मित्र से लाभ मिलने का योग है, भोग विलास आदि कार्यों में रूचि से खर्च बढ़ेगा।नौकरी में बदलाव का विचार त्याग दें एवं संभलकर रहें। लेन-देन संबंधी छोटी से छोटी बात को भी नजरंदाज नहीं करें। सभी कार्य समय पर करें। यह समय सफलता दिलाने वाला हो सकता है। चंद्रमा भी लाभ के योग निर्मित कर रहा है। इस अक्टूबर माह के मध्य में कुछ तनाव हो सकता है, किंतु उसके उपरांत सब कुछ पक्ष में होने की संभावना है। रोजगार क्षेत्र में सगे-संबंधियों का लाभ प्राप्त होगा।जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
==> शुभ रंग : खाकी शुभ अंक : 2
#इस माह का आपके लिए उपाय =>
मूंग की दाल या सब्जी में साबुत मूंग खाएं।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। तुला राशि वालों को इस महीने स्त्री एवम ससुराल पक्ष से लाभ का योग है साथ ही रोजगार में सफलता मिलेगी।शारीरिक एवं मानसिक थकान रहेगी। त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। वैवाहिक समस्याओं का अंत होगा । बेहतरीन अवसर प्राप्त करेंगे। समयनुसार सभी कार्यों को ठीक ढंग से करने में सफल होंगे। 24 से 26 अक्टूबर-2018 के मध्य में कुछ परेशानी हो सकती है। हतोत्साहित होने के बजाय विश्वास के साथ आगे बढ़ें। समय आर्थिक एवं शारीरिक रूप से सुदृढ़ता प्रदान करने वाला है। अनियमितताओं से बचें एवं कर्मचारियों को भी नियंत्रण में रखें। कार्यस्थल पर अव्यवस्था फैल सकती है। मेहनत एवं निष्ठा से व्यवधानों को दूर करने में सफल होंगे।
अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
==> शुभ रंग : भूरा
शुभ अंक : 5
#इस माह का आपके लिए उपाय => किसी अंधे व्यक्ति या काने आदमी को सफेद मिठाई खिलाएं।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
किसी विकट समस्या के विकल्प ढूंढ़ने में मन व्याकुल होगा। इस माह वृश्चिक राशि वालों को धर्म में श्रद्धा रहेगी।इस माह परिवार में किसी बात पर बहस हो सकती है। निर्णयों में सटीकता नहीं रहेगी। विवादित संबंधों में सुधार होगा एवं कठोर परिस्थितियों से सामना हो सकता है। अपने व्यवहार से आप सभी को अपने वश में कर लेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। करुणावश किसी पर दया न करें। अनुभवी लोगों के साथ ही कार्य करें। कार्य क्षमता का विकास होगा।
भाग्योन्नति में संकट और व्यापार में हानि की संभावना। चिंताएं तो बहुत हैं पर धैर्य व हिम्मत से ही इन पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। परिवार में अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा।
=> शुभ रंग : मैरुन
शुभ अंक : 4
#इस महीने का आपके लिए उपाय =>
हनुमान मंदिर में मंगलवार को सिंदूर से 5 स्वस्तिक बनाएं।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
घर में कोई सुखद आसार प्रसन्नता लाएगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव ।नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें।इस माह कोई बड़ी सफलता मिलने का योग है। आपको नए कार्यों की शुरुआत एवं व्यापारिक सफलताएं मिलेंगी। आय के कई नए स्रोत बनेंगे। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति होगी। समय अच्छा बीतेगा। इस महीने कोई बड़ी उपलब्धि या कॉन्ट्रेक्ट हासिल कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। आरंभ में थोड़ी परेशानी हो सकती है। 15 अक्टूबर-2018 के बाद से व्यापार-व्यवसाय में स्थिति में सुधार होगा। आपको अपनी कार्य करने की शैली में बदलाव होगा। विशेष परिचित से मुलाकात होगी। आपकी व्यवहार कुशलता से नये संबंध बनेंगे। इस महिने धनु राशि वालों को पेट दर्द की सम्भावना है। दैनिक दिनचर्या या अर्थ पक्ष में परेशानी रहेगी।
==> शुभ रंग : नारंगी
शुभ अंक : 4
#इस माह का आपके लिए उपाय => कच्चे दूध में पीले फूल की पत्तियां डाल कर पीपल की जड़ में अर्पित कर दें।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। क्षमता से अधिक व्यय भविष्य के लिए चिंतित करेगा। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें।मकर राशि वालों का इस महीने माता से विवाद संभावित। मकानादि का अल्प लाभ होगा व खर्च बढ़ेगा। अपने क्रोध के कारण आपका अपमान हो सकता है। नई नौकरी की तलाश में निराशापूर्ण परिणाम मिलेंगे। व्यय की अधिकता होगी एवं पराक्रम के अनुसार परिणाम प्राप्त नहीं होने से निराशा हो सकती है। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी। सुख-सुविधाओं के साधनों में व्यय हो सकता है। जीवन में मधुरता की वृद्धि होगी।
किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में मैत्रीक संबंधों का सहयोग मिलेगा। ==> शुभ रंग : पीला
शुभ अंक : 4
#इस महीने का आपके लिए उपाय =>
गुनगुने पानी से गरारे करें।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
सत्संगियों की निकटता से ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। राजनैतिक क्षेत्र में क्रियाशीलता से सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि। इस महीने कुम्भ राशि वालों को धन संग्रह में वृद्धि होगी। यह अप्रत्याशित सफलता मिलने का समय है। परिवार सहयोग करेगा एवं संतान को मनचाही वस्तु प्रदान करने में सफल होंगे। विलासिता पर ध्यान जा सकता है। इससे कई कार्यों के बिगड़ने की संभावना बन सकती है। सावधान रहें एवं अपने कार्यों पर ध्यान दें। राज की बातें खुल जाने से परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। समाज कल्याण के कार्यों को करने का अवसर प्राप्त होगा। पद में वृद्धि होगी एवं ऐसा सहयोग मिलेगा जो कल्पनातीत हो। अपने से छोटे के प्रति आपका व्यवहार निर्मम हो सकता है।
पारिवारिक सहयोग से विशेष सफलता मिलेगी
उच्चस्तरीय व्यक्तियों से प्रगाढ़ता बढ़ेगी। उपहार एवं सम्मान का लाभ मिलेगा।
==> शुभ रंग : मैरुन
शुभ अंक : 1
#इस माह का आपके लिए उपाय => नारियल पानी पीएं।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
शासन-सत्ता के लोगों से निकटता बढ़ेगी. नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य सिद्धि होने के आसार हैं। परिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।इस महीने मीन राशि वालों को कारोबार में तरक्की होगी।इस माह कार्य अधिक एवं लाभ कम रहेगा, किंतु बहुत दिनों बाद किसी कार्य के सपंन्न होने की या शुरू होने की प्रक्रिया होगी। संतान के रवैये से निराशा हो सकती है। अधिकारियों का सहयोग रहेगा। योजनाएं सफल होने से लक्ष्य प्राप्ति करने में सफल होंगे। विदेश से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
धर्म कर्म का पालन व घरेलु सुख मिलेगा । शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवांछित सफलता मिलेगी। इस महीने नौकरी में पद बढ़ने के साथ स्थान परिवर्तन का योग है। धन-सपंदा का लाभ मिलेगा। व्यवसाय में आने वाले व्यवधानों को दूर करने में सफल होंगे।
==> शुभ रंग : गुलाबी
शुभ अंक : 6
#इस माह का आपके लिए उपाय => किसी मंदिर के शिखर का दर्शन करें अथवा पिला/केसरिया झंडा भेंट करें।

error: Content is protected !!