राशिफल और पंचांग : 6 अप्रेल, शनिवार, 2019

राजेन्द्र गुप्ता
आज और कल का दिन खास
====================
6 अप्रेल- नवरात्रि घट स्थापना आज।
6 अप्रेल- गुडी पडवा पर्व आज।
6 अप्रेल- सिंधी समुदाय का चेटीचंड पर्व आज।
6 अप्रेल- दक्षिण भारत का प्रमुख युगादी पर्व आज।

7 अप्रेल- गणगौर का सिंजारा कल।
7अप्रेल- विश्व स्वास्थ्य दिवस कल।

आज का पंचांग
******************
6 अप्रेल, 2019
=============
तिथि चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा 15.23 तक
नक्षत्र रेवती नक्षत्र 07.21 तक
करण बव करण 15.23
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार शनिवार
योग वैधृति योग 21.45 तक
सूर्योदय 06.10
सूर्यास्त 18.36
चन्द्रमा मेष राशि में 07.21
राहुकाल प्रात: 09.00 से 10.30 तक
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1940
मास चैत्र 29 रज्जब हिजऱी 1440
शुभ मुहूर्त अभिजित 11.58 से 12.48

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076, 7976009175

आज का राशिफल
*****************
6 अप्रेल, 2019
===============
मेष राशि : आज वित्तीय लाभ उम्मीद से बेहतर रहेगी। आप भूमि या शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं। घरेलू मोर्चे पर वांछित काम समय पर पूरा होगा। प्रेमियों के मध्य निकटता बढ़ेगी और कुछ के विवाह संबंध भी पक्के हो सकते हैं। कुछ पुराने दोस्तों से आज मुलाकात होगी।

वृषभ राशि : आज दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा। आपको परिवार और दोस्तों का अच्छा सहयोग मिलेगा। ऐसे मजबूत संकेत हैं कि अविवाहितों के लिए शादी की घंटी जल्द ही बज सकती है। नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।

मिथुन राशि : निवेश किये धन से अर्जित होने वाले वाले लाभ में विलंब होगा। संतान के लिए निर्णय लेने में दुविधा होगी। अर्थ व्यवस्था बिगडऩे से निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो सकती है। आज के दिन अनुकूल ग्रहस्थिति आपकी बेहतरी और प्रगति के मार्ग को प्रशस्त करेगी।

कर्क राशि : कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न उलझें। मेहनत करें, कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा बढ़ेगी। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी। आप में से कुछ लोग व्यावसायिक विस्तार की योजनाएं बना कर उन्हें लागू करेंगे।

सिंह राशि : आज विशेष उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करेंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता आवश्यक है। भवन निर्माण के लिए ऋण लेना पड़ सकता है।

कन्या राशि : आलस को त्याग कर काम करें। रुके कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। किसी के प्रति आकर्षित होंगे। छात्र अपना ध्यान उचित प्रयासों में लगाएं।

तुला राशि : व्यावसायिक संदर्भ में आज लाभकारी विकास संभव है जो भविष्य में आपको अच्छे परिणाम देगा। आज का पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। कार्यस्थल पर मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। वायु विकार से पीडि़त रहेंगे।

वृश्चिक राशि : समय रहते जरूरी दस्तावेजों को संभाल लें, सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें। परिवार की समस्या का समाधान होगा। निजी कार्य की व्यस्तता रहेगी। आज आप कठिनाइयों को दूर करने और प्रगति की ओर बढऩे में सक्षम होंगे।

धनु राशि : दैवीय कार्यों में दिन बीतेगा। आज रचनात्मक काम होंगे। नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपके लाभ में वृद्धि होगी। जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वित्तीय लाभ प्राप्त हो सकते हैं और नई साझेदारी भी होने की संभावना है।

मकर राशि : पारमार्थिक कार्यों में धन लगेगा। सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा एवं आप के प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। अपनी परिवारिक जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें।

कुम्भ राशि : कार्य की सफलता से मनोबल मजबूत होगा। कार्य की अधिकता रहेगी। अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें, धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग है। सक्रिय होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा। आज आप थोड़े लापरवाह मूड में हो सकते हैं।

मीन राशि : कम बोलें, अच्छा बोलें। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। बढ़े हुए व्यय के कारण साझेदारी में कुछ समस्याएं पनप सकती है।

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076, 7976009175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!