राशिफल और पंचांग : 15 मई, बुधवार, 2019

राजेन्द्र गुप्ता
आज और कल का दिन खास
====================
15 मई- मोहिनी एकादशी व्रत आज।
15 मई- ज्येष्ठ संक्रांति आज।

16 मई- गुरु प्रदोष व्रत कल।

आज का पंचांग
******************
15 मई, 2019
———————-
तिथि वैशाख शुक्ल पक्ष एकादशी 10.35 तक
(मोहिनी एकादशी व्रत)
नक्षत्र हस्त नक्षत्र 23.14 तक
करण विष्टि (भद्रा)करण 10.35 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार बुधवार
योग वज्र योग 23.14 तक
सूर्योदय 05.34
सूर्यास्त 19.00
चन्द्रमा कन्या राशि में दिन रात
राहुकाल दिन में 12.00 से 13.30 तक
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास वैशाख 09 सावान हिजरी 1440
शुभ मुहूर्त अभिजित कोई नहीं

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076, 7976009175

आज का राशिफल
*****************
15 मई, 2019
—————————
मेष राशि : आज किसी से भी विवाद न करें। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। आपकी मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेशादि सफल रहेगा। आज धनलाभ का योग है। कुबुद्धि से हानि संभव है।

वृषभ राशि : प्रोफेशन में परिवर्तन चाहते है। पढ़ाई में रुचि की कमी रहेगी। पैरों में दर्द की वजह से अस्त व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। व्यय वृद्धि होगी। तनाव तथा चिंता हावी होगी। किसी प्रकार का कोई जोखिम न उठाएं।

मिथुन राशि : अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी। निवेश सोच-समझ कर करें।

कर्क राशि : रोज नई योजना बनती है, पर चालू एक भी नहीं होती। परिवार में पूछ परख कम होगी। पिता के साथ आज कल अच्छी पट रही है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता तथा तनाव का माहौल खत्म होगा। मेहनत अधिक होगी।

सिंह राशि : आज का दिन महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा संभल कर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी, निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटनादि से बचें। विवाद न करें।

कन्या राशि : दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। संतों का सानिध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें, अतिविश्वास हानिकारक सिद्ध होगा। कहीं से फंसा धन आज मिलने के आसार हैं।

तुला राशि : किसी भी कीमत पर झुकना आप को पसंद नहीं है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा। मन प्रसन्न रखें।

वृश्चिक राशि : अपने करियर को लेकर आप ईमानदार नहीं है, संभल जायें। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं, जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी।

धनु राशि : समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच विचार कर व्यापार करें, अन्यथा अचानक हानि संभव है।

मकर राशि : आप के हौसले से ही आप उन्नति करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है। माता-पिता को अस्वस्थता रहेगी। आपसी विवाद न करें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।

कुंभ राशि : कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आप की गलती के कारण बने बनाये काम बिगड़ सकते है। बातचीत से काम बन जायेंगे। कार्यसिद्धि होगी, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा।

मीन राशि : बड़ों की बात भी मान लेनी चाहिये। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। व्यापार में लाभ होगा। दूरगामी सौदे सोच-विचार कर करें।

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076, 7976009175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!