राशिफल और पंचांग

राजेन्द्र गुप्ता
12 अक्टूबर, शनिवार, 2019
——-
आज और कल का दिन खास
=====================
12 अक्टूबर, 1938 को उर्दू के प्रसिद्ध शायर और गीतकार निदा फ़ाज़ली का जन्म हुआ था।
12 अक्टूबर, 2000- फ़्लोरिडा से अंतरिक्ष में इसी दिन अंतरिक्ष यान डिस्कवरी का प्रक्षेपण हुआ।

13 अक्टूबर- शरद पूर्णिमा कल।
13 अक्टूबर- वाल्मीकि जयंती कल।

आज का राशिफल
******************
12 अक्टूबर, 2019
————————
मेष राशि : बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफकता पा सकते हैं।वित्तीय निर्णय लेने समय अपने खर्चो का ध्यान रखें। नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें नुकसान हो सकता है।

वृष : आप अपनी पसंद के स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। व्यापार में तरक्की होगी और आपको कोई नई डील भी मिल सकती है। आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आप ने मदद की थी। वही आप का विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधा पर खर्च होगा।

मिथुन राशि : बेफिजूल के विवादों से बचें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। प्रेम संबंधों में अमर्यादित होने और संदेह करने से बचें। वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मोका मिलेगा। कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है।

कर्क राशि : परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वाले या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इ’छुक लोगों को अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। आप की आदतों के कारण आप ने अपनों से दुरियां बना ली। नौकरी पेशा जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। समय रहते अपने सम स्वभाव और व्यवहार को बदलें, तो अ’छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा।

सिंह राशि : वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे और आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी सामने आ सकता है। पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें, पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे। लंबित संपत्ति मामले को अदालत से बाहर सुलझाने पर परिणाम आपके पक्ष में रहेगा।

कन्या : आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। व्यवसायियों को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यों में साहयक होंगे। सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं।

तुला राशि : नौकरी में परिवर्तन के लिए यह सही समय नहीं है, अत: यथास्थिति को बनाये रखने का प्रयास करें। वहीं राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे। उचित होगा बीती बातों को भुला कर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है।

वृश्चिक राशि : बहुत सोच-समझ कर बोलें। कार्यस्थल पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आमदनी निरंतर बनी हुई है, लेकिन खर्चे भी रहेंगे। रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा, पर घबराएं नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें, सब अनुकूल होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशि : बेहतर अवसरों का सुचारू रूप से लाभ उठायेंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याती दिलवा सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग है।आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई योजनाओ में पूंजी निवेश सोच-समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे।

मकर राशि : वित्तीय मोर्चे पर दिन वांछित परिणाम देगा। आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी विकसित सकता है। यह संपत्ति की बिक्री और खरीद के लिए एक अ’छा समय है। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्ग दर्शन सलाह लें।

कुम्भ राशि : उचित विचार के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लें। कुछ नई योजनाएं भी बनाई और कार्यान्वित की जा सकती हैं। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी। कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से ईर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनिकी का प्रयोग लाभांवित करेगा।

मीन राशि : स्थान परिवर्तन के साथ पदोन्नति के प्रबल संकेत हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वालों, नौकरी के लिए प्रतियोगिता या उ’च अध्ययन में प्रवेश के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर आज अ’छा दिन है। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी। धनार्जन के नए स्रोत स्थापित होंगे।

आज का पंचांग
*******************
12 अक्टूबर, 2019
————————-
तिथि चतुर्दशी 24.35 तक
नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद 31.41 तक
करण वणिज 24.35 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार शनिवार
योग धु्रव 28.06 तक
सूर्योदय 06.23
सूर्यास्त 17.51
चन्द्रमा मीन राशि में
राहुकाल सुबह 09.15-10.41
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास आश्विन
शुभ मुहूर्त अभिजित मुहूर्त 11.44 – 12..30

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!