होली मनाने के तरीके अनेक —-फिर भी सन्देश एक पार्ट 4

dr. j k garg
तमिलनाडु में होली का दिन कामदेव को समर्पित होता है। कहा जाता है कि शिवजी की तपस्या को भंग करने के लिये कामदेव ने शिवजी पर अपने कामबाणों से वार कर उनकी तपस्या को भंग किया जिससे शिवजी क्रोधित हो ऊठे| भगवान शिव ने अपने तीसरे नेत्र से कामदेव को भष्मकर दिया | शिवजी की तपस्या भंग होने का सुखद परिणाम तो यह हुआ किशिव पार्वती का विवाह हो गया | उधर कामदेव की पत्नी रति ने कामदेव की म्रत्यु पर विलाप किया और शंकर भगवान से कामदेव को पुनः जीवित करने की प्राथना की। रति की आराधना से शिवजी प्रसन्न हुए और उन्होने कामदेव को पुनर्जीवित कर दिया। कहा जाता है कि यह दिन होली का दिन था | आज भी रति के विलाप को लोकसंगीत के रूप में गाया जाता है और चन्दन की लकड़ी को अग्निदान किया जाता है ताकि कामदेव को आग में भस्म होने में पीड़ा ना हो, साथ ही बाद में कामदेव के जीवित होने की खुशीमे रंगो का त्योहार मनाया जाता है।

Dr J. K. Garg

error: Content is protected !!