आज का राशिफल व पंचांग : 3 अक्टूबर, 2021 रविवार

राजेन्द्र गुप्ता
03 अक्टूबर : सन्यासीनां श्राद्ध आज।
04 अक्टूबर : त्रयोदशी श्राद्ध कल।
04 अक्टूबर : सोम प्रदोष व्रत कल।
04 अक्टूबर : मासिक शिवरात्रि कल।

आज का राशिफल
******************
03 अक्टूबर, 2021 रविवार
———————————-
मेष राशि : दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सवधानी से करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। भय व चिंता का माहौल रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि की आशंका है।

वृषभ राशि : जल्दबाजी में हानि-दुर्घटना होने से बचें, सावधानी रखें। व्यवसाय में आप के विरोधी परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा, कार्यसिद्धि होगी।

मिथुन राशि : नए लोगों से संपर्क लाभदायक रहेगा। नेत्र पीड़ा रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। संतान की चिंता रहेगी। उन्नति होगी। लाभ होगा।

कर्क राशि : अपने कार्य विस्तार की योजना करते समय किसी अनुभवी की सलाह लें, ज्यादा लाभ होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गृहस्थ सुख मिलेगा। धनागम होगा।

सिंह राशि : जमीन जायदाद से संबंधित मामले निपटेंगे। तनाव, चिंता, भय व अस्वस्थता का वातावरण रहेगा। जोखिम न लें, झंझटों में न पड़ें। हानि की आशंका है।

कन्या राशि : विवाह प्रयास सफल रहेंगे। आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे। धनलाभ होगा, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें।

तुला राशि : संतान की तरफ़ से शुभ समाचार मिलेंगे। समाज में आत्मसम्मान बढ़ेगा। चिंता व भय सताएंगे। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। यात्रा होगी। मकान दूकान बदलने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि : पुराने निवेश से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद न करें, चिंता तथा तनाव रहेंगे। अनजाने में कोई बड़ी गलती की आशंका है, संभल कर कार्य करें।

धनु राशि : आलस की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश होगा। यात्रा कष्ट संभव है। व्यय वृद्धि होगी। कुसंगति से बचें, हानि होगी। जोखिम न लें, नए लोगों से सतर्क रहें।

मकर राशि : निर्णय लेंने में आप बहूत कमजोर हैं। अपने आप पर आप को भरोसा नहीं है। रुका हुआ धन वापस आएगा। उन्नति होगी, धनलाभ होगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

कुंभ राशि : मन की बात हर किसी को बताने से बचें। नई योजना बनेगी, कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। परिश्रम अधिक होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन संचय में वृद्धि होगी।

मीन राशि : किसी को नुकसान पहुंचाने से बचें। आप की तरक्की में सबसे बड़ा अवरोध है, आप का क्रोध। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। बाहरी सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। शत्रु शांत रहेंगे। शारीरिक कष्ट हो सकता है।

आज का पंचांग
===========
03 अक्टूबर, 2021
*****************
तिथि द्वादशी 22:32
नक्षत्र मघा 27:26
करण कौलव, 10:58
तैतिल 22:32
पक्ष कृष्ण
योग साध्य 16:6
वार रविवार
सूर्योदय 06:14
सूर्यास्त 18:05
चन्द्रमा सिंह
राहुकाल 16:36 – 18:05
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1943 (प्लव)
मास आश्विन
शुभ मुहूर्त
अभिजीत 11:46 – 12:33

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!