आज का राशिफल व पंचांग : 23 अक्टूबर, 2021, शनिवार

राजेन्द्र गुप्ता
23 अक्टूबर, 1923 को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत का जन्मदिन हुआ।
24 अक्टूबर : करवा चौथ व्रत कल।

आज का राशिफल
****************
23 अक्टूबर, 2021, शनिवार
————————————-
मेष राशि : जीवन में कई उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, आप इस तरह हताश हो कर बैठ गए तो नुसकान आपके साथ कई लोगों का होगा। कारोबार में उन्नति के योग है। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

वृषभ राशि : भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं, सफल होंगे। कार्यस्थल बार-बार खराब हो रही मशीनरी से परेशान रहेंगे। मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समाधान हो जाएगा।

मिथुन राशि : परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आपके मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोलकर आप स्वयं फंस सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।

कर्क राशि : कम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए गए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता हैं। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि : बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तौर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास के तेल और लोहा व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि : केवल पैसा कमाने में ही न लगें, अपनी जरूरी जिम्मेदारी भी पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ होगा।

तुला राशि : अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि : व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा के योग है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनिकी के प्रयोग से लाभ होगा।

धनु राशि : आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है। पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।

मकर राशि : मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रीय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पूर्व में किये निवेशों से लाभ होगा।

कुंभ राशि : अपने कार्यशेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव आपके लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं, नुकसान हो सकता है।

मीन राशि : जोखिम के कार्यों से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके विरोधी आपको उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

आज का पंचांग
===========
23 अक्टूबर, 2021
*****************
तिथि तृतीया 27:04
नक्षत्र कृत्तिका 21:53
करण वणिज 13:46
विष्टि 27:04
पक्ष कृष्ण
योग व्यतिपात 22:31
वार शनिवार
सूर्योदय 06:26
सूर्यास्त 17:44
चन्द्रमा वृषभ
राहुकाल 09:15 – 10:40
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1943 (प्लव)
मास कार्तिक
शुभ मुहूर्त
अभीजित 11:42 – 12:27

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!