नगर निगम की ओर से दषहरा महोत्सव 21 से

Nagar Nigam thumb 2अजमेर दिनांक 20.09.2017। नगर निगम, अजमेर द्वारा आयोजित किये जाने वाले दशहारा महोत्सव 2017 दिनांक 21.09.2017 से 01.10.2017 तक मनाया जायेगा। महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत ने इस सम्बंध में व्यवस्थाओं की जानकारी के लिये पटेल मैदान ग्राउण्ड पर एक बैठक का आयोजन किया गया। श्री गहलोत ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरबा रास का आयोजन दिनांक 21.09.2017 से 29.09.2017 तक पटेल ग्राउण्ड पर किया जायेगा। जिसमें 150 फीट परिधि में गरबा रास के लिये व्यवस्था की गई है, परम्परागत वेशभूषा में गरबा करने वालों के लिये 60ग्60 का मंच बनाया गया। मंच के मध्य में आर्केस्ट्रा के लिये व्यवस्था की गई। रामलीला मंचन हेतु जवाहर रंगमंच पर प्रतिदिन रात्री 08.00 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसके लिये वृंदावन की मण्डली का चयन किया गया है। महापौर श्री गहलोत ने बताया कि दिनांक 30.09.2017 को रावण, मेघनाथ, कुम्भकरण के दहन के आयोजन के तहत इस बार फतेहपुर सीकरी से पुतला निर्माण के लिये कलाकार बुलाये गये है। रावण का पुतला 65 फुट व मेघनाथ, कुम्भकरण का पुतला 45-45 फुट के होगें, जो कि कई आकर्षक रूप में होगें।
मेला अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह रलावता ने बताया कि दिनांक 21.09.2017 को दोपहर 12.30 बजे माँ दुर्गा की मूर्ति की स्थापना महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत व निगम पार्षदों की उपस्थिति में की जावेगी।
मेला अधिकारी (गजेन्द्र सिंह रलावता)

error: Content is protected !!