धरोहर संरक्षण प्राधिकरण के अध्यक्ष लखावत अजमेर में

अजमेर। राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री औंकार सिंह लखावत कल 24 व 25 मई को अजमेर रहेंगे। वे यहां सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मृति समारोह में भाग लेंगे। श्री लखावत 24 मई को शाम 7 बजे अजमेर पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम अजमेर में करने के बाद वे 25 मई को पूरा दिन अजमेर रहेंगे तथा रात्रि 9.30 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

error: Content is protected !!