टूट सकता है हजकां-भाजपा गठबंधन

bjp logoहरियाणा में राजनीतिक हालात तेजी से बदल रहे हे। एक तरफ कांग्रेस के दिग्गज कुमारी शैलजा, चौधरी वीरेंद्र सिंह और अवतार भड़ाना मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर सीधा हमला बोल रहे है, तो दूसरी तरफ भाजपा-हजकां के गठबंधन टूटने की संभावना बढ़ती जा रही है। इस सप्ताह हरियाणा की राजनीति नई करवट लेने जा रही है। कांग्रेस छोड़कर अलग हुए मुख्यमंत्री के निकटतम मित्र पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा अपनी नई पार्टी की घोषणा करने जा रहे है। उनकी पार्टी सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ स्थित आवास पर विनोद शर्मा ने रविवार को अपनी आगामी रणनीति का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 53 विस क्षेत्रों में दफ्तर खोल लिए गए है। बाकी बचे 37 क्षेत्रों में भी दफ्तर खोल लिए जाएंगे। उन्होंने चुनाव आयोग के पास आवेदन कर रखा है। इस समय सूबे में पार्टी की सदस्यता अभियान जारी है। सबसे पहले पार्टी की घोषणा, उद्देश्य और हरियाणा के लिए क्या करने वाले है, के बारे में घोषणा की जाएगी। पार्टी का ऐलान एक सप्ताह के भीतर कर दिया जाएगा। उसके बाद प्रदेश, लोकसभा, जिला, विधानसभा, खंड और यूथ स्तर की कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। http://thepressvarta.com

error: Content is protected !!