विशाल रैली निकाल रक्तदान का संदेश दिया

20140628_182219केकड़ी। संत निरंकारी चेरिटेबल फाउण्डेशन के बैनर तले स्थानीय संत निरंकारी मण्डल की ब्रांच द्वारा नगर केकड़ी में एक विशाल रैली निकाल रक्तदान करने का आह्वान किया। मण्डल प्रवक्ता रामचन्द्र टहानी के अनुसार सैली में सद्गुरूबाबा हरदेवसिंह जी महाराज का पावन संदेश ’’रक्त नाड़ियों में बहे-नालियों में नहीं’’का उद्घोषण करते हुए रैली चल रही थी। साथ ही साथ रक्तदान-महादान, डोनेट ब्ल-सेव लाईफ, भाव हो अपनत्व का-एकत्व का।
रैली को उपखण्ड अधिकारी के.के. गोयल ने हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया। उपखण्ड अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि रक्तदान एक महान कर्म है जो कि चार जिंदगियों को जीवन दान देने का कार्य होता है साथ ही मिशन के इस महान् कार्य के लिए धन्यवाद भी दिया रैली नगर पालिका से होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः नगर पालिका में समाप्त हुई। शहर वासियों ने रैली का पुष्पवर्षा से स्वागत किया। अंत में ब्रांच मुखी अशोक रंगवानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Hariom Pareek

error: Content is protected !!