विकास कार्यों एवं जन समस्याओं के संबंध में ज्ञापन

श्रीमान जिला कलेक्टर
राजसमंद (राज.)

Problem Logoमहोदय,
1. नाथद्वारा नगर में प्रीपेड ऑटो रिक्शा शुरू किये जाये। इस सबंध में मेरे द्वारा विगत चार माह से श्रीमान उपखंड अधिकारी महोदय, नाथद्वारा श्रीमान पुलिस उप अधीक्षक, नाथद्वारा, माननीया पुलिस अधीक्षक महोदया, राजसमंद, माननीया मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे जी को कई बार ज्ञापन एवं ईमेल प्रेषित किये गये हैं।
2. बस स्टेण्ड तक ऑटो रिक्शा का किराया 5 रूपये (पांच रूपये) निर्धारित किया जाकर समस्त चालकों का यातायात पुलिस की और से पंजीयन किया जाये तथा उन्हें विशेष नंबर आवंटित कर ऑटो रिक्शा के अंदर बाहर सभी और अंकित किया जाये। नगर के लिये ऑटो की संख्या निर्धारित की जाये। नगर में बैटरी चालित ऑटो चलाये जाये।
3. तेलियों का तालाब से कनवा भील बस्ती होकर बनास नदी में पुल निर्मित कर निचली ओडन तक सडक निर्माण कराने का कष्ट करावें।
4. बाघेरी का नाका के निकट से गुजर रही सडक पर पुलिया बनवाने कार्यवाही करावें।
5. नाथद्वारा में वन विभाग की भूमि व अन्य बस्तियों का नियमन किया जाये।
6. श्रीनाथजी मंदिर की सुरक्षा और वीवीआईपी के लिये अलग पुलिस थाना खोला जाये।
7. नाथद्वारा शहर के सभी प्रमुख चौराहों व विधानसभा क्षेत्र के समस्त थानों एवं पुलिस चौकियों में सीसीटीवी कैमरे लगाये जाये।
8. नशाखोरी तथा नशीली वस्तुआंें की बिक्री करने वाले विक्रेताओं के विरूद्ध सघन अभियान चलाकर आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उन्हें दंडित करने की कार्यवाही करावेे।
9. सुखाडिया नगर में प्रिया बिल्ड मार्ट के अशोक पारीख आदि द्वारा बरामदों व रास्ते एवं दुकानों की छतों के उपर की भूमि पर किये गये अतिक्रमण को हटाया जाये।
10. नाथद्वारा में पेरा-फेरी की भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा किये गये 100 करोड की भूमि घोटाले की जांच कर भूमि आवंटन रद्द किया जाये।
11. स्टाम्प वेंडर्स द्वारा निर्धारित दरों से अधिक मूल्य वसूली पर रोक लगाई जाये एवं अवैद्य रूप से अतिरिक्त शुल्क लेने वाले स्टाम्प वेडर्स के लाईसेंस निरस्त किये जाये।
12. नाथद्वारा एवं खमनोर, देलवाडा में उप पंजीयक कार्यालय से संबंधित प्रलेख लेखकों द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली पर रोक लगावें एवं अवैद्य रूप से अतिरिक्त शुल्क लेने वाले प्रलेख लेखकों के लाईसेंस निरस्त करे तथा सभी प्रलेख लेखकों द्वारा लिखे गये दस्तावेजों पर उनके सील व लेने वाले शुल्क का अंकन का इन्द्राज करा कर उनके संधारित रजिस्टरों में भी ली जाने वाली राशि का इन्द्राज कराया जाये।
13. शिवनगर, नाकोडा नगर, गौतम नगर, तेलियों का तालाब आदि क्षेत्रों के लिये पेयजल टंकियों का निर्माण किया जाये तथा नगर की पेयजल समस्या का निराकरण किया जाये। मांडक नदी पर बांध बनाया जाये।
14. नाथद्वारा नगर चिकित्सालय में रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाये।
15. प्लास्टिक की थैलियों के विरूद्ध अभियान चलाकर गौवंश को मरने से बचाया जाये।
16. मिराज समूह द्वारा प्राईवेट बस स्टेण्ड पर बनाई जा रही बिल्डिंग को दस मंजिला बनाया जाये।
17. नाथद्वारा नगरपालिका में एकल खिडकी व्यवस्था लागू करके सम्पर्ण कार्यव्यवस्था को कम्प्यूटरीकृत किया जाये एवं व्यथित एवं पीडित पक्षकार को नगरपालिका द्वारा उसके प्रकरण मे की गई कार्यवाही की मोबाईल पर मेसेज की सुविधा शुरू की जाये।
18. नगरपालिका द्वारा की जा रही यात्री कर वसूली को बंद किया जाये और नाथद्वारा
शहर में वितरण करने वाले आवारा पशुओं को कांजी हाउस मे बंद किया जाये।
19. समिति के पास सीवरेज लाईन पर सडक का निर्माण कराया जाये।
20. मोती महल के नीचे दुपहिया वाहन एवं हाथ थैलों को हटाकर अन्यत्र स्थानान्तरित किया जाये।
21. नाथद्वारा श्रीनाथ नगर तेलियों का तालाब में हाउसिंग बोर्ड कालोनी के निकट पेयजल टंकी के पास सार्वजनिक उपयोग के लिये जमीन उपलब्ध है। अतः यहां सार्वजनिक पार्क का निर्माण कराया जाये।
22. नाथद्वारा बस स्टेण्ड पर बाहर से आने वाले यात्रियों की सुविधार्थ सुलभ शौचालय का निर्माण कराया जाये।
23. रिसाला चौक में आईस फेक्ट्री एवं हनुमान मंदिर के निकट प्रवेश द्वार बनाया जाये।
24. सद्भाव कंपनी द्वारा नेशनल हाईवे का कार्य किया जा रहा है जिसमें प्राथमिकता से पहले बस स्टेण्ड पर एलिवेटेड ब्रिज का निर्माण किया जाये जिससे दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।
25. नाथद्वारा की ह्रदय स्थली चौपाटी के पास बने सार्वजनिक पुस्तकालय (पूर्व) की जर्जर इमारत को ध्वस्त किया जाये और वहां से रास्ता निकाला जाये।
26. केशव कॉम्प्लेक्स, मंदिर मंडल द्वारा संचालित डिस्पेंसरी मंे एक्सरे मशीन लगाई जाये।
27. रोजडों (नील गायों) का बन्ध्यााकरण किया जाये।
28. तेलियों का तालाब क्षेत्र में मकानों के पास से गुजर रही 11000 वॉल्ट की बिजली की लाईन को अन्य़ शिफ्ट किया जाये।
नीरज शर्मा
बीएलए – प्रथम, भाजपा
नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र

error: Content is protected !!