ब्यावर। सुभाष उद्यान परिसर ब्यावर में आयोजित तीन दिवसीय वीर तेजा मेला, तेजा दशमी एवं जलझूलनी एकादशी को पूरे परवान पर रहा एवं मेलार्थियों ने उत्साह एवं उमंग के साथ सुभाष उद्यान परिसर पहुंच कर मेला का आनन्द उठाया। मेला में प्रशासन की ओर से मेलार्थियों के लिए खान-पान, झूला झूलने सहित अन्य विभिन्न सुविधाओं की व्यवस्थाएं करवाई गई।
मेला स्थल सुभाष उद्यान में मेलार्थियों के स्वस्थ मनोरंजन के लिये कबड्डी व वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिताएं रखी गईं, जिनमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर खेल प्रेमियों से वाहवाही लूटी। मेला में ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं के मध्य आकर्षक रस्सा कस्सी का आयोजित कीगई जिसमें ग्रामीण महिला टीम ने शहरी महिला टीम को 2-1 से परास्त कर विजयश्री पाई। लोकनृत्य संबंधी प्रतियोगिताओं में बड़ी हवेली टीम, मेड़िया टीम, ब्यावरखास टीम सहित अन्य टीमों के नृत्यकारों ने राठी पवेलियन पर अपनी अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन करके दर्शकों को प्रभावित किया। नगर परिषद की ओर से विजेता टीमों को पुरूस्कृत किया गया। तेजा मंदिर पर झण्डा चढ़ाने वालों को नारियल की रस्म अदा की गई। मेलावसर पर राठी पवेलियन पर नवमी, दशमी एवं एकादशी को कलाकारों ने धार्मिक, सांस्कृतिक, देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां देकर श्राताओं को बरसाती मौसम के बावजूद भी देर रात्रि तक जगने हेतु विवश कर दिया।
डॉ0 शशी कान्त गर्ग की आयुर्वेदिक टीम द्वारा मेला में आए हुए लोगों केा प्राथमिक उपचार व औषधि उपलब्ध कराने हेतु फर्स्ट एड की व्यवस्था की गई। डॉ0 गर्ग ने बताया कि मेला के प्रथम दो दिन में करीब एक सौ व्यक्तियोंको उपचार एवं औषधि देकर लाभान्वित किया गया तथा तीसरे दिन भी मेला में जरूरतमंदों हेतु फर्स्टएड की सेवाएं ज़ारी रही। मेला में विद्युत को लेकर कोई किसी भी प्रकार की शिकायत या घटना से निपटने केलिये नगर परिषद एवं विद्युत निगम की टीमें तथा बाहर से आने वाले मेलार्थियों के आने-जाने के लिए रोड़वेज डिपो एवं परिवहन विभाग की टीम ने व्यवस्था सम्भाली। मेला में पुलिस विभाग की ओर से कानून व शान्ति व्यवस्था बनाये केलिए पुलिस कन्ट्रोल रूम सहित अन्य सुरक्षा इंतज़ाम किये गए। मेला में आने वाले लोगों को ठण्डा जल सुलभ कराने केलिये आजाद बालचर दल द्वारा जल वाटिका लगाई गई।
मेला में खोये हुए बच्चों को उनके अभिभावकों तक पहुंचाने सहित मेलार्थियों के हित से जुडी हुई गतिविधियों एवं मेला कन्ट्रोल रूम के निर्देशानुसार माईक से अनाउन्स करके मेला संबंधी व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन में स्वयं सेवक राजेश गहलोत ने सहयोगात्मक भूमिका अदा की। मानवाधिकार सेवा समिति ने बेटी बचाओ, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम तथा महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता हेतु प्रदर्शनी लगायी। राजस्थान महिला कल्याण मण्डल अजमेर की ओर से अल्प एवं विमंदित (बेहरे /गूंगंे ) व्यक्तियों के कल्याणार्थ आमजन को जानकारी देने हेतु मेला में शिक्षाप्रद प्रदर्शनी लगायी गई। एकादशी को दिनमें मेला स्थल सुभाष उद्यान परिसर में बिना अनुमति के पुरूषों के प्रवेश वर्जित रहता है, अतः सायं 6 बजे तक भारी तादाद में शहरी व ग्रामीण महिलाएं अपने नन्हें-मुन्हें बच्चों एवं सहलियों की मण्डलियों के संग सुभाष उद्यान परिसर पहुंचकर निःसंकोच रूपसे हंसते-मुस्कराते हुए मेला का आनन्द उठाया। पुलिस एवं प्रशासन की ओर से सभी व्यवस्थाओं को अंज़ाम दिया गया ।
ब्यावर क्षेत्रान्तर्गत राज्य बीमा व प्रावधायी निधि विभागीय पोर्टल पर जीपीएफ खाते ऑनलाईन करने की प्रक्रिया ज़ारी
ब्यावर। सहायक निदेशक , राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग कार्यालय ब्यावर द्वारा ब्यावर क्षेत्रा के राज्य कर्मचारियों के प्रावधायी निधि खाते विभागीय पोर्टल पर ऑनलाईन किये जा रहे हैं। इस हेतु सभी कर्मचारियों के खाते वर्ष 2011-12 तक पुरानी प्रक्रिया के तहत पुनर्गणना करते हुए एक अप्रैल 2012 का शेष ऑनलाईन किया जा रहा है, जो अप्रैल 2012 से सभी विभागांे द्वारा ऑनलाईन सबमिट किये जा रहे जीपीएफ कटौति पत्रों से लिंक हो जाएगा।
सहायक निदेशक ब्यावर ने क्षेत्राधीन सभी आहरण एवं वितरण अधिकारियों से अनुरोध किया किया है कि उनके यहां पदस्थापित कर्मचारियों में से जिनकी पासबुक वर्ष 2011-12 तक सत्यापित नहीं हुई है, को पूर्व की भांति दो प्रतियों में सूची के साथ राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि कार्यालय ब्यावर को भिजवाने की व्यवस्था करें।
सहायक निदेशक के अनुसार ऑनलाईन खाते की जानकारी हेतु सभी कर्मचारियों को यूजर आईडी एवं े यूजर आईडी एवं पासवर्ड ज़ारी हो चुके हैं। अपने खाते की जानकारी हेतु इस विभाग की वेबसाईट ूूूण्ेपचचिवतजंसण्तंरंेजींदण्हवअण्पद को यूज करते हुए यूजर नेम में अपनी एम्लोयी आईडी डालकर पासवर्ड में अपनी जन्म तारीख डाल अपने खाते की स्थिति देख सकते हैं। उदाहरण स्वरूप यदि किसी की जन्म तारीख 1-6-1965 है तो उसे 01061965 डाल कर लॉगिन कर अपने खाते की स्थिति देख सकते हैं।