परिषद की भूमि पर अवैध निर्माणाधीन भवन को गिराया

ऐसे कई और अवैध निर्माणों पर होगी कार्यवाही
10

अवैध निर्माण को हटाती जेसीबी व कार्यवाही करते हुए परिषद टीम सदस्य।  फोटो- सुमन प्रजापति
अवैध निर्माण को हटाती जेसीबी व कार्यवाही करते हुए परिषद टीम सदस्य। फोटो- सुमन प्रजापति

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर मे अनैको जगह लोग परिषद के राजस्व का बट्टा लगाते हुए आंखे मे धुल झोंक रहे है। अवैध निर्माण व परिषद की सरकारी भुमि पर काबिज होकर राजस्व का हानि पहुचा रहे है। परिषद प्रशासन ने परिषद के नाम दर्ज जमीन पर निर्माणाधीन बिल्डिंग को अवैध मानते हुए उसे गिराने की कार्रवाई की। निर्माण शाखा एईएन ओमप्रकाश ढीढवाल के नेतृत्व में शुक्रवार को अतिक्रमण शाखा प्रभारी रतनसिंह पंवार, जेईएन भावेश रजक, कपिल गोरा, मोहिंदर फुलवारी, मनोज शर्मा समेत अन्य नगर परिषदकर्मी बिजयनगर रोड स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग पर पहुंचे। परिषद अधिकारियों ने मौके पर जो निर्माण हुआ था उसे परिषद की जमीन पर होना बताते हुए मौके पर खड़े जेसीबी चालक को उसे तोडऩे के आदेश दिए। आदेश मिलते ही जेसीबी चालक ने निर्माणाधीन बिल्डिंग को कुछ ही पलों में ध्वस्त कर दिया। हालांकि बिल्डिंग की छत एक ओर झुकने के बाद टीम ने बिल्डिंग के अन्य हिस्से को गिराना चाहा मगर अधिकारियों ने आस-पास की बिल्डिंगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ देर बाद वहां से टीम को रवाना कर दिया। बिल्डिंग गिराने की कार्रवाई का लोगों ने विरोध करते हुए इसे नियमविरूद्ध बताया। उनके मुताबिक प्रशासन के समक्ष उन्होंने अपने पास मौजूद दस्तावेज पेश किए थे। साथ ही मामला कोर्ट में चलने की बात भी कही। इसके जवाब में परिषद अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने कार्रवाई से पहले तकनीकी जांच के साथ पटवारी और तहसील रिपोर्ट भी तैयार करवाई थी।

इन्होने बताया:- संबंधितबिल्डिंग पर काम रुकवाने के लिए पहले भी नोटिस जारी कर संबंधित व्यक्ति को पाबंद किया जा चुका है। परिषद प्रशासन के दिशा-निर्देशानुसार उक्त बिल्डिंग को गिराने की कार्रवाई की गई। -रतन सिंह पंवार, अतिक्रमणशाखा प्रभारी

error: Content is protected !!