शहर भाजपा की बैठक संपन्न

BJP 3BJP 2अजमेर। शहर भाजपा जिला अजमेर के जिला महामंत्रियों, विधायकों, बी ़एल ़ए प्रथम व मण्डल अध्यक्षों की एक आवश्यक बैठक स्थानीय इन्डोर स्टेडियम में जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में मतदान सूची पुनरीक्षण के तहत मतदान सूचीयों में दिनांक 19 अक्टूबर व 2 नवम्बर को नाम जोड़ने, दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने के अभियान पर चर्चा करते हुए निर्णय लिए गए। उक्त दोनो ही तिथियों को सभी मतदान केन्द्रों पर सरकारी बी ़एल ़ए मौजूद रहेंगे।
बैठक में तय किया गया कि पार्टी के बी ़एल ़ए प्रथम मण्डल अध्यक्षों के साथ मिलकर सभी बूथों पर शक्ति केन्द्र प्रभारीयों एवं बूथ संयोजकों के पास मतदाता सूचियां पहुंचाकर वोटर लिस्ट में नाम जुड़वानें की प्रक्रिया को सुनिश्चित करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने शहर के सभी 1 जनवरी 2015 तक 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा वर्ग व सूचियों से वंचित नए आए नागरिकों सहित सभी से मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने व इस अभियान में भागीदारी निश्चित करने की अपील की है।
विधायक वासुदेव देवनानी, महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत, कैलाश कच्छावा, सोमरत्न आर्य, बी ़एल ़ए प्रथम दक्षिण क्षैत्र सुरेन्द्र सिंह शेखावत, उत्तर क्षैत्र जयकिशन पारवानी, पूर्व विधायक हरीश झामनानी, मण्डल अध्यक्ष रमेश सोनी, घीसू गढ़वाल, आनन्द सिंह राजावत, नरपत सिंह, महामंत्री रमेश मारू की उपस्थिती मंे अजमेर शहर जिले में शहर के विस्तार को देखते हुए वर्तमान में गठित चार मण्डलों को बढ़ाकर 6 मण्डल करने के लिए पार्टी द्वारा निर्धारित प्रक्रियानुसार नए मण्डलों के गठन हेतु प्राप्त प्रस्तावों पर भी विचार विमर्श किया गया। दोनों विधानसभा क्षैत्रों में एक-एक मण्डल ओर बढ़ाने के प्रस्ताव व नए मण्डलों की संरचना का विवरण पार्टी की तय नीति के अनुसार अजमेर के प्रभारी व सांसद श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को प्रस्तुत किए जाकर सर्वसम्मति से यह पुर्नगठन कर दिया जाएगा।
कंवल प्रकाश किशनानी
जिला प्रचार मंत्री
भाजपा शहर जिला अजमेर

error: Content is protected !!