अजमेर सिंधी सेन्ट्रल महासमिति की ओर से सिंधी प्रतिभावान विधार्थियों का सम्मान समिति व्दारा कल दिनांक 18 अक्टूबर, शनिवार को संत कवंरराम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, आशा गंज में सांय 5.00 बजे किया जायेगा ।
प्रचार सचिव प्रकाश जेठरा नें बताया कि इस कार्यक्रम में आर्शिवचन स्वामी स्वरूपदासजी महाराज, महंत ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, अजमेर व्दारा दिये जायेगें । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिलाधीष किषोर कुमार होगें एंव कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला रसद अधिकारी सुरेष सिंधी करेगें एंव विशिष्ठ अतिथि उप-निबंधक, राजस्व मंण्डल सुश्री ज्योति ककवाणी होगीं। समारोह में कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक एंव विश्वविधालय परीक्षा में एंव अन्य तकनीकी कोर्स परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करनें वाले सिंधी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा ।
इस अवसर पर एक रंगीन स्मारिका का प्रकाशन कराया गया है जिसमें प्रतिभावान विधार्थियों के फोटोग्राफस एंव संतो महात्माओं के फोटो एंव संतों की जीवनी एंव ज्ञानवर्धक लेख प्रकाशित किये गये हैं जिसका विमोचन कराया जायेगा । इस अवसर पर स्कूल के बच्चों व्दारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेगें ।
(प्रकाश जेठरा)
प्रचार सचिव
मो. 9414279062