अब 19 अक्टूबर को रविंद्र नाथ टैगोर सर्किल की बारी

ajmer unique Logoअजमेर। द सोसायटी आॅफ यूनिक अजमेर के सदस्यों ने सोचा कि क्यों न शहर को सुंदर बनाने का काम किया जाए। योजना बनाई और काम शुरू कर दिया। केवल दस दिन में शहर के तीन प्रमुख चैराहों के स्मारक की कायापल्ट दी।
 यूनिक राजेश बंसल ने बताया कि आओ मिलकर कुछ करके दिखाएंगे के स्लोगन को लेकर हम चंद लोग जब इस काम को अंजाम देने निकले थे तो उन्होंने सोचा भी नहीं था कि नागरिक खुद आगे होकर इस काम में हाथ बंटाने के लिए आएंगे। अब सौंदर्य के हर आयोजन में लोगों की भागीदारी बढ़ती जा रही है। जिसमें बच्चे,युवा और बुर्जग सब शामिल हो रहे हैं।
 प्रोजेक्ट चैयरमेन जे ़के ़शर्मा ने बताया कि ग्रीन और क्लीन यूनिक अजमेर का सपना लिए संस्था ने कुछ लोगों को जोडक़र पहले चरण में शहर के स्मारकों की दशा सुधारने का संकल्प लिया । 28 सितंबर को बजरंगगढ़ स्थित विजय स्मारक, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर गांधी भवन स्मारक, 5 अक्टूबर को लोग अजमेर क्लब के पास स्थित ज्योतिबाफूले स्मारक पर व उसके आस-पास सिर्फ झाडिय़ां हटाकर साफ सफाई की बल्कि रंग रोगन भी किया। लोगों के चार घंटे के श्रमदान ने स्मारक की काया ही पलट दी। इस प्रोजेक्ट में नगर निगम की ओर से भी श्रमदान व सहयोग दिया जा रहा है।
19 अक्टूबर को रविंद्र नाथ टैगोर सर्किल की बारी
 19 अक्टूबर को अभियान के तहत पुरानी आरपीएससी स्थित रविंद्रनाथ टैगोर सर्किल की दशा सुधारने का काम होगा। अभियान सुबह 7 ़30 बजे शुरू होगा। यूनिक अध्यक्ष कंवल प्रकाश ने सभी नागरिकों से स्मारक पर पहुंचने की अपील की है। अभियान में बंगाली समाज, प्रथम कम्प्यूटर, रोटरी क्लब, संकल्प द कम्पीटीशन क्लासेज, समनवय सेवा संस्थान, ब्रेन ट्रस्ट सोसायटी, सीनीयर सिटीजन संस्थान भी इस प्रोजेक्ट में साथ रहेंगे।
प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए आज संस्था के बोर्ड आॅफ डॉयरेक्टर की एक सभा आयोजित की गई। जिसमें क्लीन ग्रीन यूनिक अजमेर के प्रोजेक्ट को महीने में दो स्थान को निर्धारित कर उस पर कार्य किया जाएगा। इस ड्राईव नाम ‘‘एक्शन पाइंट‘‘ रखा गया है। इस सभा में यूनिक अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी, राजेश बंसल, उमेश गर्ग, अतुल जैन, जे ़के ़शर्मा, दिनेश गर्ग, शरद गोयल, आर ़एस ़चोयल, दिलीप पारीक, नीरज आर्य, आनन्द शर्मा, अरूण अरोड़ा, गजेन्द्र बोहरा, राकेश डीडवानिया, जयेश गांधी, आशिष पुरी, पी ़एस ़निर्वाण आदि उपस्थित थे।
प्रोजेक्ट चैयरमेन
जे.के. शर्मा
मो. 9414355769
error: Content is protected !!