पायलट ने पढ़ाया एकजुटता का पाठ

Sachin in Beawar-सुमित सारस्वत- ब्यावर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सचिन पायलट का ब्यावर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वे जोधपुर से नसीराबाद जाते वक्त कुछ देर ब्यावर रूके थे।
पीसीसी चीफ ने यहां आगामी निकाय व पंचायत चुनाव की चर्चा की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एकजुटता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा, कांग्रेस छत्तीस कौमों और चारों मजहब की पार्टी है। हम इसे अपना परिवार मानकर एकजुट रहें। पार्टी का हर सदस्य एकजुट होकर परिवार को मजबूत बनाए। एकजुटता के बल पर ही गत उपचुनाव में पार्टी ने चार में से तीन सीटों पर जीत हासिल की है। इस जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए आगामी चुनाव में पार्टी की जीत का संकल्प दिलाया। पायलट ने यह भी स्पष्ट किया कि आगामी निकाय व पंचायत चुनाव में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिया जाएगा। उनके लिए गरीब व जमीन से जुड़ा कार्यकर्ता सम्मान का हकदार है। पीसीसी चीफ ने कार्यकर्ताओं से वादा किया कि वे जब तक अध्यक्ष रहेंगे, तब तक पार्टी के छोटे से छोटे कार्यकर्ता को तवज्जो देंगे।
पीसीसी चीफ बनने के बाद पहली बार ब्यावर आए पायलट का स्वागत करने के लिए कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे। पायलट को माला पहनाने उमड़े कार्यकर्ताओं के धक्के भी लगे और उन्होंने इस बात को लेकर नाराजगी भी जताई। उनके आगमन पर पीसीसी सचिव कल्पना भटनागर, ब्लॉक अध्यक्ष सुगनचंद जैन, युवक कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, पूर्व सभापति शांति डाबला, मुकेश मौर्य, दिनेश शर्मा, मनोज चौहान, अभिषेक सिंह, विजेंद्र प्रजापति, अजय शर्मा, केवल किशोर शर्मा, गंगा रावत, शैलेश शर्मा, बाबूलाल पंवार, शंभू यादव, मेघराज बोहरा, राम यादव, सतीश जाग्रत, भारत बाघमार, रवि दंडायत, धर्मदास अटवाल सहित कई कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

error: Content is protected !!