ग्राम स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित

DSCN2135-शंकर खारोल- सुरजपुरा / समीपस्थ ग्राम फतहगढ में आ.बा.केन्द्र पर गुरूवार को ग्राम स्वास्थ्य,स्वच्छता पेयजल एवं पोषण समिति की मासिक बैठक आयोजित हुई।बैठक में आरोग्य प्लस परियोजना अंराई ब्लॉक कॉर्डिनेटर रणजीतसिंह केषावत ने संदर्भ प्रदान करते हुए इस बार टीकाकरण से वंचितो का आगामी टीेकाकरण दिवस पर प्रमुखता से टीकाकरण करवाने पर जोर दिया। उन्होने इसके लिए आवष्यक सुझाव भी दिये। बैठक में गांव में स्वच्छता अभियान को बढावा देने के लिए सभी आ.बा.केन्द्रो के आस-पास श्रमदान करने, गर्भवती महिलाओ के वजन लेने के लिए आ.बा.केन्द्र पर समिति के फण्ड से वेट मषीन खरीदने एवं गांव में मौसमी बिमारियों की रोकथाम का प्रयास करने आदि निर्णय लिये गये। बैठक से पुर्व आ.बा.केन्द्र पर एएनएम धन्नी मीणा ने गर्भवती महिलाओ एवं बच्चो का टीकाकरण किया। बैठक में रणजीतसिंह केषावत,धन्नीमीणा,सभी आ.बा.कार्यकर्ता,आषा सहयोगिनी एवं ग्राम साथिन ने भाग लिया। बैठक का संचालन आषा सहयोगिनी पुष्पा खारोल ने किया।

error: Content is protected !!