अजमेर। डाॅ.अरविन्द शर्मा ’’गिरधर’’ ने अजमेर मीडिया जिला प्रभारी नियुक्त होने पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेष अध्यक्ष अषोक परनामी व प्रदेष मीडिया प्रभारी नवदीप सिंह को हार्दिक आभार व्यक्त किया। डाॅ. शर्मा ने श्री परनामी को विष्वास दिलाया कि वह मीडिया प्रभारी के दायित्व का निर्वहन निष्ठा से करेगें तथा अजमेर जिला भारतीय जनता पार्टी में मीडिया कार्य को मजबूती प्रदान करेगें। डाॅ. शर्मा के साथ देहात जिला अध्यक्ष प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत व नारायण सिंह गुडियावास ने भी परनामी को धन्यवाद ज्ञापन किया।प्रो. सारस्वत ने प्रदेषाध्यक्ष से संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा कर संगठन को अजमेर जिला देहात में किस तरह मजबूती प्रदान कर सकतें है साथ ही आगामी पुष्कर नगर पालिका व ब्यावर नगर परिषद चुनाव के बारें में मंत्रणा की। जिसमें प्रदेषाध्यक्ष ने प्रो. सारस्वत को निर्देेष दिये कि केन्द्र की मोदी सरकार व राज्य की वंसुन्धरा सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुचायें।