पंचायत समिति सिलोरा एवं श्रीनगर में नरेगा श्रमिक भुगतान में देरी बना कारण
अजमेर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरण्टी योजनान्तर्गत पंचायत समिति सिलोरा एवं श्रीनगर के श्रमिको को भुगतान देरी से करने के लिए तत्कालीन विकास अधिकारी अमित शर्मा एवं मुरारी लाल शर्मा को जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कारण बताओं नोटिस जारी कर स्पस्टीकरण मांगा है।
जिला परिषद् मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री एल.आर. गुगरवाल बताया कि नरेगा आयुक्त श्री समित शर्मा द्वारा सोमवार को जिले की आठो पंचायत समितियों द्वारा श्रमिक भुगतान की समीक्षा की विडियों कान्फ्रसिंग के दौरान पंचायत समिति सिलोरा एवं श्रीनगर के श्रमिको को भुगतान देरी से करने के लिए तत्कालीन विकास अधिकारी अमित शर्मा एवं मुरारी लाल शर्मा द्वारा संतोषजनक जवाब नही देने एवं कार्य के प्रति उदासीनता के कारण नोटिस जारी कर जवाबतलब किया है।
जिला परिषद सीईओं श्री गुगरवाल द्वारा श्रीनगर विकास अधिकारी अमित शर्मा द्वारा पंचायत समिति के महानरेगा श्रमिक का 89.83 प्रतिशत भुगतान समय पर नही होने का कारण स्पष्ट नही कर पाने एवं तत्कालीन विकास अधिकारी मुरारीलाल शर्मा को श्रमिक भुगतान के लिए देरी का जिम्मेदारी मानते हुए पंचायतराज अधिकनियम की धारा 91 (क) की कार्यवाही की चेतावनी देते हुए कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। गौरतलब है कि श्रीनगर विकास अधिकारी अमित शर्मा का तबादला सात दिन पूर्व ही श्रीनगर होने से पंचायत समिति सिलोरा के 94 प्रतिशत भुगतान विलम्बित होने एवं भिनाय विकास अधिकारी को पंचायत समिति श्रीनगर 89 प्रतिशत भुगतान देरी से होने को लेकर कारण बताओं नोटिस जारी कर स्पस्टीकरण मांगा गया है।
(विकास जादम)
जिला समन्वयक आई.ई.सी. महानरेगा
जिला परिषद अजमेर
मो.न. 9829357770, 9530300419