पुष्कर मेले की तैयारी संबंधी बैठक 21 को

जिला कलक्टर अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे 
अजमेर,20 अक्टूबर। जिला कलक्टर श्री भवानी सिंह देथा कल 21 अक्टूबर को पुष्कर मेले की तैयारियों संबंधी बैठक लेंगे तथा इससे पूर्व पुष्कर मेले की अब तक की हुई तैयारियों का विभिन्न अधिकारियों के साथ जायजा भी लेंगे।
जिला कलक्टर श्री देथा दोपहर लगभग 3 बजे अधिकारियों के साथ पुष्कर के विभिन्न क्षेत्रों वे मेला मैदान में अब तक की गई व्यवस्थाओं को देखेंगे तथा इसके पश्चात सरोवर टूरिस्ट बंगलो में आयोजित की जाएगी।
पुष्कर के विधायक श्री सुरेश सिंह रावत भी पुष्कर मेला व्यवस्थाओं की बैठक में भाग लेंगे।
error: Content is protected !!