अधिकारी मुस्तैदी के साथ दें अपने दायित्व को अंजाम-प्रसाद

विभागीय कार्यों की समीक्षा एवं समन्वय बैठक

विभागीय बैठक मे एसडीओ एवं अधिकारीगण । फोटो- नरेन्द्र बोहरा
विभागीय बैठक मे एसडीओ एवं अधिकारीगण । फोटो- नरेन्द्र बोहरा

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। एसडीओ भगवती प्रसाद ने शनिवार को ऑफिसर्स सभागार में उपखण्ड क्षेत्रान्तर्गत तैनात विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं ग्रामीण क्षेत्रा के सैक्टर अधिकारियों के साथ की बैठक आहूत कर उन्हें सौंपे गए दायित्वों एवं उनके निर्वहन हेतु अधिकारियों द्वारा किये गये कार्यो की प्रगति के साथ ही विभागों द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे में चर्चा करते हुए समीक्षात्मक रिपोर्ट पर विचार-विमर्श किया ।

भामाशाह शिविर दौरान नहीं बरतेंगे लापरवाही
बैठक में एसडीओ भगवती प्रसाद ने कहा कि पंचायत समिति जवाजा क्षेत्रा की ग्राम पंचायत स्तर में हो रहे भामाशाह नामांकन शिविर आयोजन के बारे में जरूरी दिशा-निर्देश दिये तथा ग्रामीण क्षेत्रा में भामाशाह शिविर कार्यक्रम सफल बनाने हेतु संबंधित विभाग के लगे हुए अधीनस्थ स्टाफ को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी देने हेतु पाबंद करने की हिदायत दी और कहा कि भामाशाह शिविर में लगाया गया कोईभी कार्मिक लापरवाही नहंीं बरतेगा।
जवाजा में होगी 8 नवम्बर को पंचायत समिति स्तरीय जनसुनवाई
ग्राम बड़कोचरा में शुक्रवार को जनसुनवाई दौरान ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत की गई विद्युत संबंधी समस्या / शिकायतें के सिलसिले में आज की बैठक दौरान उपस्थित विद्युत निगम के अधिकारियों को उनका समाधान समुचित करने की हिदायत दी। एसडीओ ने बैठक में कहा कि आगामी 8 नवम्बर को पंचायत समिति जवाजा मुख्यालय पर होने वाली पंचायत समिति स्तरीय जनसुनवाई से पहले संबंधित अधिकारीगण अपने विभाग के पैण्डिंग रहे जनसुनवाई प्रकरणों का निस्तारण आवश्यक रूपसे करना सुनिश्चित कर लेंगे ।

जवाजा पंचायत समिति क्षेत्रा की पंचायतों में लगाये गए सैक्टर ऑफिसर
मुख्य सचिव राजस्थान के द्वारा प्रदत्त आदेश 8 नवम्बर के अनुसरण में एसडीओ भगवती प्रसाद ने पंचायत समिति जवाजा क्षेत्रा में 12 सैक्टर अधिकारी लगाकर उन्हें ग्राम पंचायतेंा का आवंटन किया तथा बैठक में बताया कि सैक्टर अधिकारी संबंधित आवंटित क्षेत्रा में विभिन्न विभागों तथा योजनाओं का निरीक्षण करेंगे तथा चौपाल लगाकर राज्य सरकार द्वारा ज़ारी व्यक्तिगत लाभ योजनाओं के बारे मे ग्रामवासियों को अवगत कराएंगे। साथही उनकी समस्याओं का समाधान करते हुए आवेदन प्राप्त करेंगे। सैक्टर अधिकारी द्वारा प्राप्त शिकायत पत्रों को रजिस्टर में संधारित करते हुए उपखण्ड कार्यालय को समस्त शिकायत पत्रा अग्रिम कार्यवाही हेतु भिजवाएंगे।
एसडीओ ने बताया कि इस दृष्टि से पंचायत समिति जवाजा क्षेत्रा में 12 सैक्टर अधिकारी लगाये गए हैं। उनमें तहसीलदार-टॉडगढ़ भंवरसिंह चौहान को ग्राम पंचायत आसन, मालातोंकी बैर व बराखन, तहसीलदार -ब्यावर मदन लाल जीनगर को ग्राम पंचायत कोटड़ा, काबरा व नाईकला तथा बीडीओ जवाजा श्रीमती राजबाला मीणा को ग्राम पंचायत सूरजपुरा, रावतमाल व लोटियाना आवंटित की गई है।
एसडीओ ने बताया कि इसी तरह सहायक अभियन्ता पंचायत समिति जवाजा भोलासिंह रावत को ग्राम पंचायत टॉडगढ़, बामनहेड़ा व बडाखेड़ा , बीईओ जवाजा गोपाल प्रसाद शर्मा को ग्राम पंचायत मालपुरा , नून्द्री मालदेव व अतीतमण्ड, सहायक अभियन्ता- विद्युत सुरेश चन्द फुलवारी को ग्राम पंचायत देलवाड़ा, सुहावा व बलाड, सहायक अभियन्ता-जलदाय मुकेश महावर को ग्राम पंचायत ब्यावरखासा, सरमालिया व नून्द्री मेन्द्रातानलोटियाना, सहायकअभियन्ता-विद्युत आर0आर0भाटी को ग्राम पंचायत नरबदखेड़ा, गोहाना व राजियावास का , क्षेत्राीय वन अधिकारी ब्यावर को ग्राम पंचायत जवाजा, देवाता व सरवीना, सहायक अभियन्ता(जलसंसाधन) ओम प्रकाश मिश्रा को ग्राम पंचायत तारागढ़,दुर्गावास व किशनपुरा , सहायक अभियन्ता (सा0नि0वि0) मदन सिंह रावत को ग्राम पंचायत बनजारी, सुरडिय़ा व बड़कोचरा तथा जिला उद्योग अधिकारी हरिकेश मीणा को ग्राम पंचायत जालिया-प्रथम व रूपनगर का आवंटन करते हुए उनका सैक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है।

विद्यालयों में पेयजल टंकी एवं शौचालय की साफ-सफाई का रखेंगे विशेष ध्यान
बैठक में एसडीओ भगवती प्रसाद ने जवाजा के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपाल प्रसाद शर्मा को इस आशय के सख्त निर्देश दिये कि वे अपने क्षेत्राधीन विद्यालयों में नोडल प्रभारियों के माध्यम से सुनिश्चित करेंगे कि विद्यालयों में विद्यार्थियों के पेयजल संबंधित पानीकी टंकियों की समुचित सफाई तथा शौचालयों की नित्य साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करेंगे। इस से संबंधित रजिस्टर संधारित करवाएंगे। विद्यालय समय दौरान किसी शौचालय पर ताला नहीं लगाएंगे , यदि निरीक्षण दौरान शौचालय का ताला बंद पाया जावे तो संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही अमल लायी जावें। बीईईओ गोपाल प्रसाद शर्मा ने बताया िक उपखण्ड प्रशासन के इस आदेश की पालानार्थ क्ष्ेात्रा के सभी संबंधित नोडल प्रभारी को अधीनस्थ विद्यालयों में साफ-सफाई का ध्यान रखने हेतु दिशा-निर्देश यथाशीघ्र तामील कराये जाएंगे।
एसडीओ भगवती प्रसाद ने बैठक दौरान विभागीय कार्यो की साप्ताहिकसमीक्षा भी की। इनमें इनमें ब्यावर में मौहर्रम आयोजन की दृष्टि से बरती जाने वाली सतर्कताओं व व्यवस्थाओं हेतु विद्युत विभाग, नगर परिषद सहित अन्य विभागों को निर्देशित कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर बल दिया। समीक्षा दौरान उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियन्ता को खाली पड़े सरकारी भवनों तथा जर्झर भवनों की रिपोर्ट यथा शीघ्र देने, विद्युत विभाग को शहर में रोड़ लाईट फाईलों पर शीघ्र स्वीकृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृति ज़ारी कराने, ट्रांसफारमर्रेंा के नीचे शहरी क्षेत्रा में अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध नगरपरिषद के सहयेाग से कार्यवाही करने, नगर परिषद को शहरी क्षेत्रा मे फेसिलिटी जमीन, सरकारी जमीन, नदी/नहर/नालों पर अतिक्रमण पर कार्यवाही करने तथा इस संबंध में अतिक्रमण की दशा में दोषी संबंधित सफाई जमादार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने , राजस्व विभाग को सरकारी विभागों को भूमि आवंटन संबंधी प्रकरण निस्तारण, लेण्ड रिकार्ड एक्ट रजिस्टर संधारण आदि सहित संबंधित विभागों केा जनहित की दृृष्टि वांछित निर्देश बैठक में दिये। बैठकों के दौरान नगर परिषद आयुक्त मुुरारीलाल वर्मा, तहसीलदार मदनलाल जीनगर, बीसीएमओ डॉ0 सीएल परिहार, एकेएच से डॉ0 के0के0चौहान, आयुर्वेद/हौम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, जलसंसाधन अधिशाषी अभियन्ता ओपी मिश्रा, वनपाल जीआर नोगिया, सहा0अभियंता एसएस सलूजा(सा0नि0वि0), एसके माथुर व मुकेश महावर(जलदाय), सुरेश फुलवारी व विष्णु दुबे(विद्युत), कृषि सहायक निदेशक विनोद छाजेड़, बीईईओ गोपाल प्रसाद शर्मा, जिलाउद्योग अधिकारी एचके मीना, सीडीपीओ प्रतिनिधि कविता डाबी सहित अन्य अनेक विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!