
अजमेर, 14 नवम्बर। शिक्षा मंत्राी श्री वासुदेव देवनानी कल 15 नवम्बर को अजमेर में कई कार्यक्रमों मंे भाग लेंगे। श्री देवनानी कल प्रातः 9 बजे संस्कृति स्कूल में सिविल सेवा बास्केटबाॅल प्रतियोगिता के उदघाटन, 9.30 बजे फिल्टर प्लांट के पास सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ, 10 बजे बलदेव नगर पुलिया निर्माण का शुभारम्भ, 10.30 बजे संत कंवर राम काॅलोनी में अभिनन्दन कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री देवनानी प्रातः 11 बजे राजकीय कन्या महाविद्यालय में देवनारायण योजना के तहत छात्राओं को स्कूटी वितरण, दोपहर 2 से 4 बजे निवास स्थान पर आमजन से मुलाकात, शाम 5 बजे अभियंता नगर गली नम्बर एक वैशाली नगर में अभिनन्दन, शाम 6 बजे गंज व्यापारिक एसोसिएशन के अभिनन्दन एवं 7 बजे एक अन्य समारोह में भाग लेंगे।