रेनबो सप्ताह का आयोजन 16 नवम्बर से

अजमेर, 15 नवम्बर। स्थानीय निकाय चुनाव- 2014 के तहत मतदाताओं की सहभागिता बढाने के उद्देश्य से आयोजित स्वीप कार्यक्रमों की श्रृंखला में रेनबो सप्ताह का आयोजन कल 16 नवम्बर से किया जाएगा।
अध्यक्ष स्वीप कमेटी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री लालाराम गूगरवाल के अनुसार ब्यावर नगरपरिषद एवं पुष्कर नगरपालिका चुनावों के तहत मतदाताओं को जागरूक करने एवं सक्रिय भागीदारी के लिए रेनबो सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत ब्यावर नगरपरिषद व पुष्कर नगरपालिका क्षेत्र में 16 नवम्बर को चलो चले वोट डालने, साईकल रेली का आयोजन किया जाएगा। 17 नवम्बर को रंगोली लोकतंत्र की कार्यक्रम के तहत महत्वपूर्ण स्थानों पर रंगोली कार्यक्रम, 18 नवम्बर को महिला बढेगी वोट करेगी कार्यक्रम के तहत महिला की चुनाव में अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु कार्यक्रमों को आयोजन किया जाएगा। 19 नवम्बर को उजियारा लोकतन्त्र का कार्यक्रम के तहत मोमबत्ती व दीये के माध्यम से मतदाता जागरूकता रैली निकाली जाएगी।
इसी प्रकार 20 नवम्बर को वोट मैराथन कार्यक्रम के तहत नगरपरिषद व नगरपालिका क्षेत्र में रन फॉर डेमोक्रेसी थीम पर मैराथन का आयोजन होगा। इसी दिन हम और हमारा लोकतन्त्र कार्यक्रम के तहत विद्यार्थी, आमनागरिक मानव श्रृंखला बनाकर जागरूकता लाएंगे। अगले दिन 21 नवम्बर को मतदान संकल्प समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों के कर्मचारियों को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए मतदान का संकल्प दिलाया जाएगा।

error: Content is protected !!