महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने किया स्मारक का निरीक्षण
अजमेर। वीरांगना झलकारी बाई की जयंती आगामी 22 नवम्बर को मनाई जाएंगी। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने पंचशील स्थित झलकारी बाई स्मारक का निरीक्षण कर अजमेर विकास प्राधिकरण को स्मारक की व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिये है। श्रीमती भदेल ने अजमेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को स्मारक पर सफाई, मरम्मत एवं रंग रोगन तथा दोनों तरफ टूटी पड़ी सड़क की भी तुरन्त मरम्मत आदि कराने के निर्देश दिए।