हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी अजमेर आएंगे

अजमेर, 18 नवम्बर। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी कल प्रात: 10.30 बजे किशनगढ़ एयरस्ट्रिप पर पहुंचेगे। वे यहां से अजमेर आएंगे एवं महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय में आयोजित 30वें पश्चिमी क्षेत्र अन्र्तविश्वविद्यालय युवा महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होंगे। प्रो. सोलंकी सांय 4.30 बजे किशनगढ़ एयरस्ट्रिप से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

कार्यपालक मजिस्टे्रट नियुक्त
अजमेर, 18 नवम्बर। जिला मजिस्टे्रट डॉ. आरूषि ए. मलिक ने हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी के अजमेर आगमन पर कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कार्यपालक मजिस्टे्रट नियुक्त किए है।
जिला मजिस्टे्रट के अनुसार किशनगढ़ एयरस्ट्रिप रिसेप्शन व व्यवस्था हेतु उपखण्ड अधिकारी किशनगढ़ श्री अशोक कुमार एवं तहसीलदार श्री मदन सिंह हाड़ा को कार्यपालक मजिस्टे्रट नियुक्त किया है। इसी प्रकार किशनगढ़ एयरस्ट्रिप से सर्किट हाउस व एमडीएस यूनिवर्सिटी मार्ग हेतु उप निदेशक अल्प संख्यक कल्याण विभाग श्री कमरूद्दीन एवं तहसीलदार अजमेर विकास प्राधिकरण प्रदीप चौमाल को, सर्किट हाउस हेतु सचिव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड श्री महेन्द्र प्रकाश शर्मा को, एमडीएस यूनिवर्सिटी व कार्यक्रम स्थल हेतु मुख्य कार्यकारी अधिकारी नगर निगम श्री सी.आर. मीणा एवं उपायुक्त अजमेर विकास प्राधिकरण श्री कृष्णावतार त्रिवेदी को कार्यपालक मजिस्टे्रट नियुक्त किया गया है।

error: Content is protected !!