कौमी एकता सप्ताह : राष्ट्रीय अखण्डता की ली शपथ

अजमेर। जिले में कौमी एकता सप्ताह के पहले दिन आज विभिन्न सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय अखण्डता की शपथ लेकर कौमी एकता सप्ताह का शुभारंभ हुआ। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री बंशीलाल मीणा ने आज कलेक्टे्रट कार्यालय में प्रात: 11 बजे अधिकारियों व कर्मचारियों को कौमी एकता सप्ताह के तहत राष्ट्रीय एकता व अखण्डता की शपथ दिलवाई। सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में उपनिदेशक श्री प्यारे मोहन त्रिपाठी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय अखण्डता की शपथ दिलवाई। इसी प्रकार जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई।
उल्लेखनीय है कि कौमी एकता सप्ताह 19 से 25 नवम्बर तक मनाया जाएगा तथा 25 नवम्बर को झण्डा दिवस मनाया जाएगा। कौमी एकता सप्ताह के तहत अजमेर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके तहत साम्प्रदायिक हिंसा से प्रभावित बच्चों की सहायता के लिए बालक-बालिकाओं के माध्यम से धन राशि एकत्रित की जाएगी। धन राशि एकत्रित करने के लिए बनाए गए डिब्बों को संबंधित अधिकारी अपने हस्ताक्षर से सील करेगे तथा उन डिब्बों को खोलकर तथा झण्डियों से प्राप्त राशि का ड्राफ्ट बनवाकर उसे सचिव राष्ट्रीय साम्प्रदायिक सद्भाव प्रतिष्ठान नई दिल्ली को भेजा जाएगा। साथ ही विभिन्न संस्थाओं द्वारा प्रति वर्ष की भांति सेमीनार, निबन्ध पेन्टिंग एवं सांस्कृति कार्यक्रम आदि का भी आयोजन किया जाएगा।

यह ली शपथ
मैं सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञा करता/करती हूॅ कि देश की आजादी तथा एकता बनाये रखने और उसे मजबूत करने के लिये समर्पित होकर कार्य करूगां/करूगीं।
मैं यह भी प्रतिज्ञा करता/करती हूॅ कि कभी हिंसा का सहारा नहीं लूंगा/लूंगी तथा धर्म, भाषा, क्षेत्र से संबंधित भेदभाव एवं झगडों और अन्य राजनैतिक या आर्थिक शिकायतों का निपटारा शांतिपूर्ण तथा संवैधानिक तरीकों से करने के लिये प्रयास करता रहूंगा/रहूंगी।

error: Content is protected !!