अजमेर, 28 नवम्बर। उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग व सदस्य सचिव नवजीवन योजना के अनुसार जिला स्तरीय कार्यसमिति नवजीवन योजना की बैठक जिला कलक्टर डॉ. आरूषि ए. मलिक की अध्यक्षता में आगामी 4 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित की जाएगी।