अजमेर। उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा के अनुसार महानिदेशक नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षा के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति आगामी 6 दिसम्बर को नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस का आयोजन किया जाएगा। स्थापना दिवस पर अजमेर के स्वयंसेवकों को अभ्यास, प्रदर्शन व संयुक्त अभ्यास आदि कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु एक दिसम्बर को कार्यालय में आवश्यक रूप से उपस्थित होना होगा।