सांसद राठौड़ की पहल पर गंभीर रोगियों को आर्थिक सहायता

hari om singh rathour 1राजसमन्द। सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामन्त्री हरिओम सिंह राठौड़ ने आर्थिक परिस्थितियों के कारण अपने उपचार में असमर्थ लोगों को प्रधानमन्त्री सहायता कोष से उपचार एंव शल्य चिकित्सा हेतु  सहायता राशि स्वीकृत करवाई हे।  भाजपा मीडिया सेल जिला संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की सांसद राठौड़ ने अपने संसदीय क्षेत्र के गंभीर बिमारियों से ग्रस्त रोगियों मास्टर निखिल यादव पिता मनोज यादव निवासी धनेरिया गढ़ तहसील रेलमगरा को सैंतीस हजार रूपये, मोहम्मद इरफ़ान पिता मोहम्मद उमर निवासी हरसोर डेगाणा को पचास हजार रूपये, शान्ति देवी पत्नी रतनलाल निवासी कुर्की जेतारण को पचास हजार रूपये, आखा सिंह पिता मांगु सिंह निवासी छिपोला भीम को पचास हजार, पन्नालाल तेली पिता उदय लाल निवासी भूण्डल की भागल केलवा को तेंतीस हजार एक सौ तीस रूपये और गोपाल रामपाल उपाध्याय निवासी ब्यावर को एक लाख पचास हजार रूपये की राशि प्रधानमन्त्री सहायता कोष से स्वीकृत करवाई हे। प्रधानमन्त्री कार्यालय से सांसद राठौड़ को मिले पत्र में बताया की कुछ मामले मरीजों और उनके परिजनों द्वारा कागजी खानापूर्ति नही करने के कारण लंबित हे जब भी खानापूर्ति पूर्ण होगी उन रोगियों को भी सहायता दिलाने का पूरी प्रयास किया जायेगा।

error: Content is protected !!