ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को लगेगी विद्युत चौपालें

AVVNL thumbअजमेर, 2 दिसम्बर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के लिये अजमेर जिला वृत्त में 2 दिसम्बर मंगलवार को 10 स्थानों पर विद्युत चौपालों का आयोजन किया जाएगा।
निगम के अधीक्षण अभियंता (अ.जि.वृ.) श्री एस. एन. चावला ने बताया कि यह विद्युत चौपाल मंगलवार को ग्रामीण कनिष्ठ अभियंता मुख्यालय (33/11 के.वी. सब स्टेषन) पर प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जायेगी। ये चौपालें 2 दिसम्बर को हाउसिंग बोर्ड ब्यावर, जामोला, काबरा, सिलोरा, जाजोता, रामसर, जालिया-द्वितीय, टांटोटी, रीको केकड़ी एवं घटियाली के सहायक अभियंता क्षेत्र में आयोजित होगी। चौपाल में प्राप्त षिकायतों का पंजीयन कर समयबद्धता से निस्तारण भी किया जाएगा।
अजमेर शहर वृत्त में लगेगी तीन चौपालेंः-
अजमेर शहर वृत्त के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि मंगलवार 2 दिसम्बर को अजमेर शहर वृत्त के मदार सब-डिवीजन की विद्युत चौपाल 33 केवी सब-स्टेषन नरवर पर लगेगी जबकि पुष्कर की सब-स्टेषन गोविंदगढ़ पर तथा सराधना सब-डिवीजन की विद्युत चौपाल 33 केवी सब-स्टेषन सराधना पर आयोजित होगी।

error: Content is protected !!