अजमेर जिले की दोनों चरणों की दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न
जिले मे 10 जनवरी से शुरू होगी स्वगणना की प्रक्रिया
24 जनवरी तक आम नागरिकों को मिलेगा ऑनलाइन जानकारी दर्ज करने का अवसर
अजमेर, 5 नवम्बर। जनगणना कार्य के लिए नियमित एवं तकनीकी सहायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण दो चरणों में 2 नवंबर से 5 नवंबर तक जिला परिषद सभागार में आयोजित किया गया।
आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग एवं उप जिला जनगणना अधिकारी संयुक्त निदेशक श्रीमती रूद्रा रेणु ने बताया की 16 वीं जनगणना वर्ष 2027 मे पहली बार पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संपन्न होगी। इसके तहत अजमेर जिले में जनसंख्या गणना के द्वितीय चरण में 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) का विकल्प प्रस्तावित किया गया है। इसके माध्यम से नागरिक घर बैठे ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
जनगणना निदेशालय जयपुर से आए विषय विशेषज्ञ श्री चंदन सिंह व शिवानी मीणा द्वारा जनगणना की तैयारियों को लेकर नियमित सहायकों एवं तकनीकी सहायकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण मे बताया कि जनगणना का पूरा कार्य डिजिटल प्रणाली से होगा। इसके लिए सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से कार्यों का प्रबंधन और रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी।
जनगणना निदेशालय के प्रशिक्षक ने बताया कि स्वगणना के बाद 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर मोबाइल के माध्यम से जनसंख्या गणना करेंगे। वहीं एक से 5 मार्च तक आंकड़ों के सत्यापन के लिए पुनरीक्षण चरण प्रस्तावित है। प्रशिक्षण में ईबी ब्लॉक तैयार करने का कंप्यूटर के माध्यम से व्यवहारिक वास्तविक व तकनीकी समस्याओं का समाधान प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यशाला समापन के दौरान श्री शैलचंद व्यास द्वारा ऑनलाइन स्वगणना की निगरानी तथा कार्यशालय में आए सभी कार्मिकों को जनगणना 2027 में प्रथम चरण की तरह ही द्वितीय चरण मे भी पूर्ण जिम्मेदारी और तत्परता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी श्री देवानंद, सूचना सहायक श्री बलराज नलिया, संगणक श्री हीरालाल, श्री विष्णु शर्मा एवं अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।