![DSCN0345 [800x600]](https://ajmernama.com/wp-content/uploads/2014/12/DSCN0345-800x600.jpg)
अजमेर दिनांक 11, दिसम्बर 2014, राजस्थान महिला कल्याण मण्डल संस्था चाचियावास अजमेर के अन्तर्गत दक्ष प्लेसमेन्ट सेल के तत्वाधान में रेडक्रॉस सोसायटी अजमेर में आज आयोजित रोजगार परामर्ष कार्यषाला में 14 वयस्कों को रोजगार से जोड़ा गया।
कार्यषाला का प्रारम्भ मुख्य अतिथि श्रीमती शीला मिठास सेवानिृवत, प्रधानाध्यापिका राजकीय स्कूल, बबाईचा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के विषिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती पूजा गुप्ता, सदस्य लायन्स क्लब, अजमेर एवं डॉ. रामलाल चौधरी जिला प्रजनन एवं स्वास्थ्य अधिकारी अजमेर एवं कर्नल के.डी. उपाध्याय सचिव, रेडक्रास सोसाइटी, अजमेर उपस्थित रहे।
राकेष कुमार कौषिक ने संस्थागत जानकारी देते हुए बताया कि सभी विकलांग व्यक्तियों में कोई न कोई क्षमता और योग्यता है। जरूरत उस क्षमता और योग्यता को निखारकर समाज के समक्ष रखने की है।
मुख्य कार्यकारी क्षमा काकडे कौषिक ने बताया कि विकलांग व्यक्ति और नियोक्ता का आपसी संवाद और विकलांग व्यक्ति की योग्यताओं को समाज के समक्ष रखना ही इस कार्यषाला का उद्देष्य हैं।
कार्यषाला के दौरान 14 विकलांग व्यक्तियों की प्रोफाइल रखी गई जिसमें से 14 व्यक्तियों को रोजगार से जोड़ा गया। कार्यषाला में करिष्मा बैग्लस, संजय पाईप फटिंग, धनराज बुक डिपो, रेलन मोटर्स, फैन्सी बुट हाऊस, जाफरी जनरल स्टोर, राजपूताना स्टेषनरी, नैवद्यम वाटिका, मारूती डिस्ट्रीब्यूटर्स, नेषनल स्पोर्टस, षिव शक्ति बीड़ी, वॉटर प्लान्ट, जय माता की चष्मा सेन्टर, किषनगढ़ ग्रनाईट मार्बल्स, आदि नियोक्ताओं (व्यवसायी) ने वयस्कों को रोजगार दिलाया।
मुख्य अतिथि श्रीमती शीला मिठास ने कार्यषाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि विभिन्न नियोक्ता विकलांग बच्चों को रोजगार उपलब्ध कराके समाज के विकास में अपना योगदान दे रहे है। विषिष्ट अतिथि ने कहा कि यह एक पुण्य का कार्य है और विकलांग व्यक्तियों को स्वाभिमान से जीना सिखाने में अपना योगदान दे रहा है।
कार्यक्रम में 80 अभिभावक और विकलांग व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन तरूण शर्मा ने किया।