भूखण्ड में मिला नवजात बालक का शव, फैली सनसनी

IMG-20141214-WA0066-जगदीश सैन पनावड़ा- बाड़मेर / बालोतरा शहर के रामसीन मुंगडा रोड़ पर मोमडन ग्राऊण्ड के पास खाली भुंखण्ड में एक नवजात बालक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राउंड के पास खाली भूखण्ड पर किसी की नजर पड़ी तो वहा पर पड़ी थैली में बच्चे का शव होने की सम्भावना जताई इस घटना को सुनकर आस पास से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई । बालोतरा पुलिस को सुचना देने पर पुलिस ने मौके पर पहुचकर थैली को कब्जे में लेकर देखा तो एक नवजात बालक का शव था उस थैली पर बिश्नोई हॉस्पिटल बालोतरा प्रिंट किया हुआ हैं । फिलहाल बालोतरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी जुटाने में जुट गई हैं ।

error: Content is protected !!