अरांई से डांग जा रहे थे, रास्ते में जीप पलटी
अरांई। कस्बे के समीप एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मोत हो गई तथा एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को अजमेर जवाहर लाल नैहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अरांई थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद वैष्णव ने बताया कि गुन्दली निवासी रामेश्वर चौधरी पुत्र श्रवण कुडी एवं डांग निवासी विश्राम चौधरी पुत्र नन्दलाल दुधवाल शनिवार रात्री को जीप लेकर अरांई से डांग जा रहे थे। अरांई से करीब तीन किलोमीटर पर जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद जीप असंतुलित होकर पलट गई। जिससे उसमें सवार दोनो युवक जीप के नीचे दब गये। घटना की जानकारी सुबह राहगिरो से अरांई पुलिस के पास पंहुची। जानकारी मिलते ही एक सो आठ एवं पुलिस मोके पर पंहुची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनो युवकों को अरांई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पंहुचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हे किशनगढ रैफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने रामेश्वर चौधरी को मृत घोषित कर दिया तथा विश्राम चौधरी को अजमेर रैफर कर दिया गया। पुलिस ने रामेश्वर चौधरी का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सोंप दिया। अरांई पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
मुम्बई काम करता था रामेश्वर
रामेश्वर चौधरी मुम्बई किसी कम्पन्नी में काम करता था। वह दीपावली बाद शनिवार को वह मुम्बई से आया था तभी उसकी मुलाकात उसके भानजे विश्राम चौधरी से हो गई। विश्राम के निवेदन पर रामेश्वर चौधरी अपनी बहिन से मिलने सीधा डांग आ रहा था तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई।
-मनोज सारस्वत