चतुर्वेदी ने मूक बधिर व दृष्टिहीन विद्यालय व आवासीय गृह का किया अवलोकन

सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री श्री अरूण चतुर्वेदी मूक बधिर व दृष्टिहीन विद्यालय एवं आवासीय गृह में विशेषयोग्यजनों को ट्राईसाईकल का वितरण करते हुए।
सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री श्री अरूण चतुर्वेदी मूक बधिर व दृष्टिहीन विद्यालय एवं आवासीय गृह में विशेषयोग्यजनों को ट्राईसाईकल का वितरण करते हुए।

अजमेर। सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री श्री अरूण चतुर्वेदी ने कोटडा स्थित मूक बधिर व दृष्टिहीन विद्यालय एवं आवासीय गृह का अवलोकन कर व्यवस्थओं की जानकारी ली। श्री चतुर्वेदी ने मूक बधिर आवासीय व दृष्टिहीन विद्यालय व आवासीय गृह में बच्चों से बात कर यहां मिल रही सुविधाओं व व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने यहां बच्चों के क्लास रूम, लाईब्ररी, कम्प्यूटर कक्ष एवं आवासीय व्यवस्थाओं का अवलोकन समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंनें विशेषयोग्यजनों को ट्राईसाईकिल का वितरण भी किया। इस मौके पर शिक्षा राज्यमंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल भी मौजूद थे।
उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग ने सुविधाओं व व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि यह भवन तीन करोड़ 14 लाख 80 हजार रूपये की लागत से बना है। भवन में 48 छात्रों के लिए छात्रावास, प्रशासनिक ब्लॉक, कक्षा कक्ष, लाईबे्ररी एवं कम्प्यूटर रूम आदि का निर्माण किया गया है। अपना घर के संयोजक श्री सोमरत्न आर्य के अनुसार राज्य सरकार द्वारा अनुदानित एवं अपना घर द्वारा संचालित मूक बधिर आवासीय व दृष्टिहीन विद्यालय व आवासीय गृह में संभाग के दर्जनों विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर रहने व पढऩे की सुविधा मिलेगी।

error: Content is protected !!