
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर मे निजी स्कुलो मे पढने वाले बच्चो को घर से स्कुल एवं स्कुल से घर पहुचाने वाले टेम्पु चालक यातायात नियमो को ठेंगा दिखाते हुए स्कुली बच्चो को टेम्पु मे ठंसाठस भर कर बच्चो केा दुर्घटना से ग्रस्त करने का मानस बना चुके है। यातायात पुलिस द्वारा ध्यान नही देने के कारण निजी स्कुल बस व टेम्पु चालको के हौंसले बुलन्द हो गए है। इन नॉनिहाल के अभिभावको ने अपनीपीडा बताते हुए कहा कि हमने कई बार निजी स्कुल के प्रशासन को अवगत कराया। लेकिन स्कुल संचालक बच्चो के बारे मे कोई ध्यान नही दे रहे है। कई बार बच्चो को टेम्पु मे बिठाने आते है जब टेम्पु चालक को अभिभावक बच्चो को आराम से बैठाने को कहते है। लेकिन टेम्पु चालक बच्चे को स्कुल नही ले जाने की धमकी देकर अभिभावको को चुप कर देते है। अभिभावक अपने बच्चो के भविष्य को संवारने के लिए सब परेशानी सहन कर रहे है। प्रशासन इस गंभीर समस्या पर ध्यान देकर बच्चो को स्कुल ले जाने वाले वाहनो की जांच करें व ओवरलोड बच्चो को भरकर लेजाने वाले वाहनचालक एवं संबधित स्कुल के विरुद्ध कडी कार्यवाही करें। अन्यथा बच्चे अचानक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो सकते है।