राजसमन्द। सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामन्त्री हरिओम सिंह राठौड़ आज राजसमन्द और कुंभलगढ़ विधानसभा में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। भाजपा मीडिया सेल जिला संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की सांसद राठौड़ 27 दिसम्बर शनिवार को प्रातः 11 बजे रामेश्वर महादेव पर देवासी समाज के होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 12.30 बजे कुंभलगढ़ और तीन बजे आमेट में होने वाली संघठनात्मक बैठकों में पूर्व मंत्री और कुम्भलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ के साथ सम्मिलित होंगे।