अजमेर, 13 जनवरी। पशु पालन विभाग द्वारा अजमेर जिले में 20 स्थानों पर दो दिवसीय पशु बांझपन निवारण शिविर 14 व 15 जनवरी को आयोजित किए जाएंगे। विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. गुलाब चन्द जिन्दल ने बताया कि शिविर पशु चिकित्सालय बाघसूरी, जवाजा, किराप, बडली, ऊटड़ा, कादेडा, बिडक्चियावास, दौलतपुरा प्रथम, घटियाली, सलेमाबाद, लामाना, बांदरसिंदरी, बरना, श्रीनगर, रामनगर, सराना, नागेलाव, गोविन्दगढ़, नारेली एवं देवास में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में बांझ पशुओं की जांच कर सामान्य बांझपन चिकित्सा, कृमीनाशक दवा, मिनरल मिश्रण, विटामिन की सुई तथा गर्भधारण प्रेरित औषधियां नि:शुल्क दी जाएगी। पशुपालकों को पशुओं के बांझ होने से बचाने के उपाय एवं समय पर पूर्ण ईलाज कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।