अजमेर, 16 अप्रेल। सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 803वें उर्स की व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। उर्स का झण्डा चढ़ने के साथ ही दरगाह क्षेत्रा में प्रशासन का शिविर भी शुरू हो गया है।मेला मजिस्ट्रेट श्री हरफूल सिंह यादव ने बताया कि मोतीकटला एवं बुलन्द दरवाजा पर प्रशासनिक कैम्प शुरू कर दिए गए हैं। मोतीकटला पर प्रशासनिक कैम्प के दूरभाष नम्बर 0145-2620192 तथा पुलिस कैम्प के दूरभाष नम्बर 0145- 2620194 हैं। इसी तरह बुलन्द दरवाजा प्रशासनिक कैम्प के दूरभाष नम्बर 0145-2620197 तथा पुलिस कैम्प के दूरभाष नम्बर 0145-2620172 हैं।