ओआईसी गढ़ीमलहरा पर महिला ने लगाए थे लज्जा भंग करने के आरोप
छतरपुर। गढ़ीमलहरा बिजली द तर में पदस्थ ओआईसी सुबोध सिंह चंदेल पर ग्राम गौर निवासी एक महिला ने छेडख़ानी के आरोप लगाकर मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। इस मामले के तूल पकडऩे के बाद बिजली विभाग सहित थाना टीआई ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच का जि मा राजनगर में पदस्थ डीई श्री चंदात्रे को सौंपा गया है। गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी भी महिला द्वारा दिए गए लिखित शिकायती आवेदन की जांच कर रहे हैं। सैकड़ाभर ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत अधीक्षण यंत्री बिजली विभाग श्री मिश्रा से भी की थी। एसई विजली विभाग से ओआईसी को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की गई थी।
क्या है मामला –
ग्राम गौर निवासी कुशवाहा जाति की एक महिला ने बीते रोज थाने में दिए शिकायती आवेदन में बताया था, कि बिजली विभाग गढ़ीमलहरा के ओआईसी बीते रोज उसके गांव आए थे, तभी विधुत चैकिंग के बहाने ओआईसी ने परिजनों की गैरमौजूदगी में घर में घुसकर उसके साथ छेडख़ानी करते हुए लज्जा भंग करने का प्रयास किया था। महिला ने गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी के नाम दिए आवेदन में ओआईसी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करते हुए गिर तार करने की मांग की थी।
एसई से की थी शिकायत –
ओआईसी द्वारा ग्राम गौर निवासी महिला के साथ छेडख़ाने का मामला प्रकाश में आने और इसके तूल पकडऩे के बाद क रीब सैकड़ाभर ग्रामीणों ने अधीक्षण यंत्री को ज्ञापन सौंपकर ओआईसी सुबोध सिंह चंदेल को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की थी। ग्रामीणों के आक्रोश को भांपते हुए अधीक्षण यंत्री ने ओआईसी के खिलाफ विभागीय जांच कराकर उसे तत्काल गढ़ीमलहरा से हटाने का आश्वासन दिया था। लेकिन आश्वासन के बाद भी कनिष्ठ यंत्री श्री चंदेल को हटाया नहीं जा सका है।
विवादों से रहा नाता –
बिजली कार्यालय गढ़ीमलहरा में अपनी पदस्थापना के तत्काल बाद से ही वे अपनी करतूतों को लेकर चर्चाओं में आ गए। क्षेत्रीय किसानों के साथ मारपीट से लेकर, लोगों के घरों में घुसने के गंभीर आरोप इन पर लगते रहे हैं। अपने अल्प कार्यकाल के दौरान ओआईसी चंदेल का विवादों से चोली दामन का साथ रहा है। हालांकि अब छेडख़ानी के इस नये मामले में फंसने के बाद भी इनको गढ़ीमलहरा से न हटाया जाना भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
अधीक्षण यंत्री बोले –
इस संबंध में जब अधीक्षण यंत्री पी.के. मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने ओआईसी चंदेल की शिकायत उनसे की थी, ग्रामीणों को मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया गया है। डीई बिजली विभाग खजुराहो को जांच का जि मा सौंपा गया है, जांच में यदि ओआईसी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। एसई श्री मिश्रा ने यह भी कहा कि छेडख़ानी के मामले की जांच थाना प्रभारी गढ़ीमलहरा द्वारा भी की जा रही है। जांच के बाद ही उन्होंने इस मामले में कार्यवाही करने की बात कही है।