अजमेर के पुलिस लाईन में बैरिक, जनाना अस्पताल में रैनबसेरा और सुलभ शौचालय, ट्रेफिक ट्रेनिंग पार्क तथा आनासागर पाथ-वे का लोकार्पण

देवनानी साथ में है अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक श्री हेमन्त गेरा।
लोकार्पण के अवसर पर प्रो. देवनानी ने कहा कि जनाना अस्पताल में मरीजों के साथ बाहर से आने वाले परिजनों को ठहरने के लिए सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। नागरिकों को इन्हें अपना समझकर उपयोग करना चाहिए। इनके साफ और स्वच्छ रखने से रोगी शीघ्रता से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करेगा। इनकी देखरेख की जिम्मेदारी जनता की है। आनासागर पाथ वे के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि आनासागर झील की सुरक्षा के लिए पाथ वे और उसके साथ चलती हुई सरक्यूलर रोड़ ऐ मील का पत्थर साबित होगी। प्रथम चरण में 480 मीटर का पाथ वे बनाया गया है जिस पर 13 स्वचालित सोलर लाईटे लगायी गई है। निर्मित पाथ वे के सौन्दयीकरण के लिए लगभग 2 करोड़ की लागत से जोधपुरी पत्थर की आकर्षक घुमटियां तथा लाॅन विकसित किया जाएगा। भविष्य में सरक्यूलर रोड़ के साथ-साथ पूरी आनासागर झील के चारों तरफ पाथ वे का निर्माण किया जाएगा। यह एक नया पर्यटन केन्द्र बनेगा जिससे अजमेर का आर्थिक विकास होगा।
नगर निगम के महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत ने कहा कि आनासागर झील को केन्द्र सरकार की योजनाओं के माध्यम से विकसित किया जाएगा। अजमेर शहर को स्मार्ट बनाने के लिए घर-घर कचरा संग्रह शुरू किया गया है। इस अवसर पर नागरिकों का आव्हान करते हुए कहा कि कचरा कचरा पात्रा में ही डाले। आमजन की इच्छा शक्ति ही प्लास्टिक थैली को प्रभावी रूप से प्रतिबंधित कर सकेगी।
लोकार्पणों के विविध अवसरों पर पुष्कर विधायक श्री सुरेश सिंह रावत, जिला प्रमुख सुश्री वन्दना नोगिया, श्रीनगर प्रधान सुनिता रावत, पुष्कर नगर पालिका अध्यक्ष श्री कमल पाठक, जिला कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक, अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक श्री हेमन्त गेरा, जवाहर लाल नेहरू आयुर्विाान महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. के.सी अग्रवाल, जनाना अस्पताल के अधीक्षक डाॅ. कान्ति यादव, अजमेर विकासा प्राधिकरण की आयुक्त श्रीमती स्नेहलता पंवार सहित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।