नई दिल्ली। पहले चरण में विकसित होने वाले 20 स्मार्ट सिटी के नामों की घोषणा गुरुवार को की गई। इनमें पहले स्थान पर भुवनेश्वर, दूसरे पर पुणे, तीसरे पर जयपुर, चौथे पर कोच्चि और पांचवें पर अहमदाबाद का नाम शामिल है।� वेंकैया नायडु ने इस सूची की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अगले दो चरणों में 40-40 शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। इन सभी शहरों में अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। गौर करने की बात यह है कि जारी की गई इस सूची में उत्तर प्रदेश के एक भी शहर का नाम शामिल नहीं है, जबकि मध्य प्रदेश के तीन शहर शामिल हैं।
20 शहरों की लिस्ट जिन्हें चुना गया स्मार्ट सिटी के लिए
1. भुवनेश्वर
2. पुणे
3. जयपुर
4. सूरत
5. कोच्चि
6. अहमदाबाद
7. जबलपुर
8. विशाखापट्टनम
9. सोलापुर
10. दावणगिरि
11. इंदौर
12. नई दिल्ली
13. कोयम्बटूर
14. काकीनाड़ा
15. बेलगाम
16. उदयपुर
17. गुवाहाटी
18. चेन्नई
19. लुधियाना
20. भोपाल

Ajmer not in list……very disappointing